Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

8 अप्रैल का इतिहास (8 April Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 36 entries

Share

देश और दुनिया में 8 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...

8 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1985 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू हुआ था और इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है। 2008 में 8 अप्रैल के दिन ही आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने सिक्खों को अपने राज्य में अल्पसंख्यक घोषित किया था।

8 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2013 - ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन। वह ग्रेट ब्रिटेन ही नहीं, किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और 20वीं शताब्दी में ब्रिटेन की एकमात्र प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने तीन बार लगातार यह पद संभाला। जापान में सदियों से इस दिन को बौद्ध धर्म को मानने वाले बुद्ध के जन्मदिन के तौर पर मनाते हैं।
  • 2008 -
    • आन्ध्र प्रदेश व कर्नाटक की सरकारों ने एक महत्त्वपूर्ण फैसले में अपने यहाँ सिक्खों को अल्पसंख्यक घोषित किया।
    • ब्रिटेन की एक अदालत ने वहाँ काम कर रहे भारतीय पेशेवरों के पक्ष में निर्णय देते हुए नई सरकार द्वारा उनके वीजा नियमों में किये गए बदलाव को ग़ैर क़ानूनी और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग बताया। ईरान ने अपने यूरेनियम प्लांट में 6000 नये सेंट्रीफ़्यूज लगाने का कार्य शुरू किया। पाकिस्तान के एक न्यूक्लियर प्लांट में गैस लीक होने से दो लोगों की मृत्यु।
  • 2006 - ल्यूकाशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 2005 - वेटिकन सिटी में मरहूम पोप को अंतिम विदाई दी गई।
  • 2003 - अमेरिकी सेना ने बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए, जिसमें कई नागरिक हुए, लेकिन सद्दाम का अता-पता नहीं।
  • 2002 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
  • 2001 - भारत-इंग्लैंड राउण्ड टेबल बैठक सरिस्का में सम्पन्न, बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने के लिए विधेयक पारित।
  • 2000 - गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों का 13वां सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में प्रारम्भ।
  • 1999 - ड्रोर ओरपाज तथा कारमिट सुबेरा (इस्रायल) द्वारा 30 घंटे 45 मिनट तक लगातार चुंबन लिये जाने का गिनीज बुक आफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में नया कीर्तिमान दर्ज, चीन द्वारा धान की भूसी से बिजली का उत्पादन प्रारम्भ।
  • 1988 - 8 अप्रैल के दिन ही जनरल वेंग शंग कुन चीन के राष्ट्रपति चुने गए थे।
  • 1985 - आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू हुआ था और इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
  • 1985 - आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू हुआ था और इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
  • 1964 - 8 अप्रैल के दिन ही जेमिनी-1 लाॅन्च किया गया था।
  • 1959 - आज ही के दिन कंप्यूटर इंजीनियरों ने एक नई प्रोग्रामिंग भाषा ‘कोबोल’ तैयार करने के लिए बैठक की थी।
  • 1950 - भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता। यह समझौता दोनों देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को ख़त्म करने के मकसद से किया गया था।
  • 1946 - 8 अप्रैल के दिन ही संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशंस की आखिरी बैठक हुई थी।
  • 1929 - आज ही के दिन क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्‍वर दत्त ने दिल्ली असेंबली बम फेंका था।
  • 1912 - 8 अप्रैल के दिन ही नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़ंत के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मृत्यु हो गई थी।
  • 1857 - भारत के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज़ों पर पहली गोली चलाने वाले मंगल पांडेय को फाँसी दी गयी।
  • 1831 - आज ही के दिन प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड पहुंचे थे।

8 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • 1983 - आज ही के दिन तेलुगु चलचित्र अभिनेता अल्लु अर्जुन का जन्म हुआ था।
  • 1950 - 8 अप्रैल के दिन ही हिंदी कवि दिनेश कुमार शुक्ल का जन्म हुआ था।
  • 1938 - आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र के 7वें महासचिव कोफी अन्नान का जन्म हुआ था।
  • 1937 - आर. गुंडु राव - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1924 - 8 अप्रैल के दिन भारतीय शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का जन्म हुआ था।
  • 1900 - नवलपक्कम पार्थसारथी - भारतीय आनुवंशिकीविद्, अंतर्राष्ट्रीय चावल आयोग के कार्यकारी सचिव और थाईलैंड सरकार के चावल सलाहकार थे।
  • 1892 - आज ही के दिन इतिहासकार हेमचंद्र राय चौधरी का जन्म हुआ थाI

8 अप्रैल को हुए निधन

  • 2015 - आज ही के दिन भारतीय पत्रकार और मशहूर लेखक जयकांतन का निधन हुआ था।
  • 2008 - 8 अप्रैल के दिन ही हिंदुस्तानी संगीतज्ञ और सरोद वादिका शरण रानी का निधन हुआ था।
  • 1973 - आज ही के दिन स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन हुआ था।
  • 1953 - वालचंद हीराचंद - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक थे।
  • 1947 - 8 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड का निधन हुआ था।
  • 1894 - आज ही के दिन भारत के राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ था।
  • 1857 - 8 अप्रैल के दिन ही प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 विद्रोह के सिपाही मंगल पांडे को फांसी दी गई थी।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.