आज का इतिहास · Today in History
7 अप्रैल का इतिहास (7 April Ka Itihas)
देश और दुनिया में 7 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...
7 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1948 में आज ही के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी और उसी की याद में 7 अप्रैल को हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस स्वास्थ्य संबंधी असमानताओं को दूर करने, स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने और नीतिगत बदलावों के लिए सरकारों, स्वास्थ्य पेशेवरों, गैर-सरकारी संगठनों और जनता के बीच सहयोग को बढ़ावा देकर वैश्विक स्वास्थ्य पहल के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है।
7 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2010 - पटना की विशेष अदालत के न्यायाधीश विजय प्रकाश मिश्र ने बिहार में तेरह साल पहले 1 दिसंबर 1997 को प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना द्वारा अरवल ज़िले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों के किये गये नरसंहार के मामले में 16 दोषियों को फाँसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई। आजीवन कारावास की सज़ा पाने वाले सभी दोषियों को 50-50 हज़ार रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया।
- 2008 -
- असम में प्रतिअबंधित उग्रवादी संगठन 'उल्फा' ने अपना 30वाँ स्थापना दिवस मनाया। दो दिवसीय भारत-अफ्रीका पहली शिखर बैठक नई दिल्ली में प्ररम्भ।
- पेरिस में रिले दौड़ के दौरान भारी हंगामे व विरोध प्रदर्शन के बीच ओलम्पिक खेलों की मशाल पांच बार बुझानी पड़ी।
- 2006 - बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये।
- 2004 - एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट में मौत की सज़ा देने में चीन, ईरान व अमेरिका को सबसे आगे बताया गया है। क्वालालंमपुर में म्यांमार दूतावास के शरणार्थियों को आग के हवाले किया।
- 2003 - 7 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी सेना ने इराक की राजधानी बगदाद को अपने नियंत्रण में लिया था।
- 2001 - चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका से खेद के बजाय माफी मांगने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका व भारत के मध्य रक्षा सहयोग समझौता, प्रोटोकोल के विपरीत राष्ट्रपति बुश की भारतीय रक्षा मंत्री जसवंत सिंह से भेंट, मंगल ग्रह के लिए नासा का ओडिसी यान रवाना।
- 2000 - आज ही के दिन ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अखबार योर आनर का प्रकाशन शुरू हुआ था।
- आज ही के दिन ही भारत में दिल्ली पुलिस ने करोड़ों के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के रैकेट का पर्दाफाश किया था।
- 1998 - विश्व स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
- 1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।
- 1988 - आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा परीक्षण केंद्र में परमाणु परीक्षण किया था।
- 1978 - 7 अप्रैल के दिन ही अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकांस और उत्पादन का काम पर रोक लगा दी थी।
- 1969 - आज ही के दिन अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में इंटरनेट का जन्म हुआ था।
- 1948 - 7 अप्रैल के दिन ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी और उसी की याद में 7 अप्रैल को हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 1946 - आज ही के दिन सीरिया को फ्रांस से आजादी मिली थी।
- 1940 - 7 अप्रैल के दिन ही बुकर टी वाशिंगटन अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने थे।
- 1939 - आज ही के दिन इटली ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया था।
- 1921 - 7 अप्रैल के दिन ही क्रांतिकारी नेता सनयात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने थे।
- 1919 - आज ही के दिन बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना हुई थी।
7 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1980 - संजोय दत्त भारतीय अमरीकी कुश्ती खिलाडी़।
- 1942 - जितेंद्र - भारतीय फ़िल्म अभिनेता
- 1932 - जयंती पटनायक - भारतीय सांसद तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष थीं।
- 1922 - आज ही के दिन क्यूबाई संगीतकार (वाटरमेलन मैन) मांगो सैंटामारिया का जन्म हुआ था।
- 1920 - 7 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर का जन्म हुआ था।
- 1919 - आज ही के दिन पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का जन्म हुआ था।
- 1836 - 7 अप्रैल के दिन ही दार्शनिक और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ह्वाइट प्रोफेसर थॉमस हिल ग्रीन का जन्म हुआ था।
7 अप्रैल को हुए निधन
- 2011 - जानकी वल्लभ शास्त्री - प्रसिद्ध कवि
- 2014 - वी. के. मूर्ति, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र।
- 2004 - केलुचरण महापात्र - ओडिसी नर्तक व एक सच्चे कला प्रेमी थे।
- 2002 - भावानम वेंकटरामी रेड्डी - आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।
7 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विश्व स्वास्थ्य दिवस
- महिला चिकित्सा दिवस
Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.