Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

9 अप्रैल का इतिहास (9 April Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 37 entries

Share

देश और दुनिया में 9 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

9 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1945 में आज ही के दिन यूनाइटेड स्टेट्स एटोमिक एनर्जी कमीशन की स्थापना की गई थी। 1953 में 9 अप्रैल के दिन ही वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की थी।

9 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2013 - आज ही के दिन फ्रांसिसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह संबंधी एक विधेयक को मंजूरी दी थी।
  • 2011 - 9 अप्रैल के दिन ही अन्ना हजारे को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के लिए INR 1 करोड़ के आईआईपीएम रवीन्द्रनाथ टैगोर अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई थी।
  • 2010 - जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर ज़िला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।
  • 2008 -
    • उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2007-08 में अपने कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21% की वृद्धि की।
    • नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।
  • 2006 - यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।
  • 2005 - 9 अप्रैल के दिन ही ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ हुआ था।
  • 2004 - ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफ़िले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु। पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों - वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
  • 2003 - स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।
  • 2002 - बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।
  • 1999 - आज ही के दिन नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या हुई थी।
  • 1998 - सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।
  • 1989 - एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गयी।
  • 1988 - 9 अप्रैल के दिन ही ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने थे।
    • आज ही के दिन अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे।
  • 1972 - 9 अप्रैल के दिन ही सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर साइन किए थे।
  • 1965 - आज ही के दिन भारतीय और पाकिस्तान की सेना के बीच कच्छ के रण में लड़ाई छिड़ी थी।
  • 1957 - आज ही के दिन मिस्र की स्वेज नहर को साफ किया गया और जहाजों के लिए खोला गया था।
  • 1955 - 9 अप्रैल के दिन ही अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1953 - आज ही के दिन वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की थी।
  • 1945 - 9 अप्रैल के दिन ही यूनाइटेड स्टेट्स एटोमिक एनर्जी कमीशन की स्थापना की गई थी।
  • 1838 - आज ही के दिन लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई थी।
  • 1860 - पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।

9 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • 1964 - तीरथ सिंह रावत - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1954 - आज ही के दिन प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री जयराम रमेश का जन्म हुआ था।
  • 1948 - 9 अप्रैल के दिन ही भारतीय अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म हुआ था।
  • 1933 - प्रतिमा देवी (अभिनेत्री) - कन्नड़ सिनेमा की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।
  • 1929 - शरन रानी - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका
  • 1919 - अवधानम सीता रमन - भारतीय लेखक और पत्रकार थे।
  • 1916 - एस. ओबुल रेड्डी - आंध्र प्रदेश के 6वें राज्यपाल थे।
  • 1893 - आज ही के दिन हिंदी के प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म हुआ था।

9 अप्रैल को हुए निधन

  • 2009 - आज ही के दिन प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का निधन हुआ था।
  • 1984 - भाऊराव देवाजी खोब्रागडे - भारतीय भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1981 - 9 अप्रैल के दिन ही प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का निधन हुआ था।
  • 1756 - आज ही के दिन बंगाल के नवाब अली वर्दी खान का 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।

9 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • पराक्रम दिवस (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल)।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.