Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

3 दिसंबर का इतिहास (3 December Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 43 entries

Share

देश और दुनिया में 3 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...

3 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1971 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ था। 2000 में वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकाॅर्ड बनाया था।

3 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012 - फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।
  • 2008 - मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
  • 2004 - पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका की अर्जी खारिज। ईराक में पुलिस थानों पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत।
  • भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।
  • 2002 - यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।
  • 2001 - गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट।
  • 2000 - विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित, आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
  • 1999 - विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन, चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।
  • 1994 - ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
  • 1989 - रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
  • 1984 - भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
  • 1975 - लाओस गणराज्य घोषित।
  • 1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
  • 1967 - भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
  • इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।
  • 1959 - भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1948 - पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत हुई।
  • 1912 - तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
  • 1910 - फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
  • 1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
  • 1828 - एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1824 - अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।
  • 1796 - बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
  • 1790 - लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
  • सन 1975 में 3 दिसंबर के दिन ही लाओस गणराज्य घोषित हुआ था।

3 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1982 - मिताली राज - टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला।
  • 1973 - अरूप बसक - भारत की राष्ट्रीय टेबल टेनिस टीम के कोच हैं।
  • 1957 - रमाशंकर यादव 'विद्रोही' - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।
  • 1937 - विनोद बिहारी वर्मा - भारतीय भाषाविद।
  • 1913 - शिवनारायण श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।
  • 1903 - यशपाल - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक
  • 1889 - खुदीराम बोस - स्‍वतंत्रता सेनानी
  • 1888 - रमेश चन्द्र मजूमदार - प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार।
  • 1884 - राजेन्द्र प्रसाद - भारत के प्रथम राष्ट्रपति
  • 1882 - नंदलाल बोस - भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार

3 दिसंबर को हुए निधन

  • 2020 - धर्मपाल गुलाटी - भारत की दिग्गज मसाला कम्पनी 'एमडीएच' के मालिक थे।
  • 2011- देव आनंद - फ़िल्म अभिनेता और निर्माता।
  • 1982 - विष्णु डे - ज्ञानपीठ पुरस्कार (1971) से सम्मानित बांग्ला साहित्यकार थे।
  • 1980 में 3 दिसंबर के दिन ही पुर्तगाल के प्रधानमंत्री फ्रांसिसको साकाल्नरो का निधन हुआ था I
  • 1979 - मेजर ध्यानचंद- भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी।
  • 1971- लांस नायक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

3 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर 

  • भोपाल गैस त्रासदी दिवस
  • विश्व विकलांग दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.