Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

28 सितंबर का इतिहास (28 September Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 45 entries

Share

देश और दुनिया में 28 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इं...

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 28 सितंबर वर्ष का 271 वाँ (लीप वर्ष में यह 272 वाँ) दिन है। साल में अभी और 94 दिन शेष हैं।

28 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2004 में आज ही के दिन विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा था। 2007 में 28 सितंबर को ही नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया था। 2006 में आज ही के दिन जापान के नव निर्वाचित और 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने शपथ ली थी।

28 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2009 में आज ही के दिन स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई थीं।
  • 2007 -
    • आज ही के दिन मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में आए चक्रवर्ती तूफान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई थी।
    • 28 सितंबर को ही नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया था।
    • रूस ने ईरान के ख़िलाफ़ सुरक्षा परिषद के माध्यम से नये प्रतिबन्ध लगाने के प्रयास का विरोध किया।
  • 2006 -
    • 28 सितंबर को ही तालिबान ने लादेन के जीवित होने की घोषणा की थी।
    • आज ही के दिन जापान के नव निर्वाचित और 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने शपथ ली थी।
    • विश्व व्यापार संगठन के पूर्व प्रमुख सुपाचाओ पानिच पाकड़ी थाइलैंड के नये प्रधानमंत्री घोषित।
    • तालिबान ने लादेन के जीवित होने की घोषणा की। फ़्रांस की चिकित्सा टीम ने लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक व्यक्ति का सफल आपरेशन किया।
  • 2004 में 28 सितंबर को ही विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा था।
  • 2003 - यान रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।
  • 2001 में आज ही के दिन अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने ‘ऑपरेशन एंड्योरिंग फ्रीडम’ शुरू किया था।
  • 2000 में 28 सितंबर को ही सिडनी ओलंपिक में 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता था।
  • 1997 में आज ही के दिन अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केंद्र ‘मीर’ से जुड़ा था।
  • 1994 में 28 सितंबर को ही एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूबने से 800 लोगों की जान चली गई थी।
  • 1958 में आज ही के दिन फ्रांस में संविधान लागू हुआ था।
  • 1950 में 28 सितंबर को ही इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना था।
  • 1928 में आज ही के दिन अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी थी।
  • 1923 में 28 सितंबर के दिन ही इथोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ दी थी।
  • 1887 - चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।
  • 1838 - बहादुरशाह ज़फ़र भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट, अपने पिता की मृत्यु के बाद सिंहासन पर बैठा।
  • 1837 - अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह द्वितीय ने दिल्ली का शासन संभाला।

28 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1982 में आज ही के दिन बालीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का जन्म था।
  • 1982 में 28 सितंबर के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा का जन्म हुआ था।
  • 1956 - कमलेश डी. पटेल- इन्हें दाजी के नाम से भी जाना जाता है। आप आत्म-प्रबंधन, व्यावहारिक साधन और सार्वभौमिक मूल्यों से परिचित कराने में विश्वास रखते हैं।
  • 1949 में आज ही के दिन भारत के 41वें मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मल लोढ़ा का जन्म हुआ था।
  • 1930 - क्रांति त्रिवेदी - 20वीं सदी की हिन्दी की सबसे प्रतिष्ठित लेखिकाओं में से एक थीं।
  • 1929 में 28 सितंबर को ही भारतीय गायिका लता मंगेशकर का जन्म हुआ था।
  • 1921 - कल्याण मल लोढ़ा - प्रसिद्ध शिक्षाविद्, हिंदी लेखक, साहित्यिक आलोचक और समाज सुधारक थे।
  • 1909 - पी. जयराज - अभिनेता।
  • 1907 में आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1896 - रामहरख सिंह सहगल - अपने समय के जानेमाने पत्रकार और क्रांतिकारी भावनाओं के व्यक्ति थे।
  • 1885 - श्री नारायण चतुर्वेदी - हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक।
  • 1836 - शिरडी साईं बाबा, आध्यात्मिक गुरु
  • 1746 - विलियम जोंस - अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता।
  • 551 ईसा पूर्व - चीन के दार्शनिक कनफ्यूसियस का जन्म।

28 सितंबर को हुए निधन

  • 2022 - जयंती पटनायक - भारतीय सांसद तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष थीं।
  • 2015 में आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध कवि वीरेन डंगवाल का निधन हुआ था।
  • 2012 में 28 सितंबर के दिन ही भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का निधन हुआ था।
  • 2008 में आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवप्रसाद सिंह का निधन हुआ था।
  • 1983 - सी. एच. मुहम्मद कोया - 'इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग' के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1953 में 28 सितंबर को ही प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का निधन हुआ था।
  • 1895 में आज ही के दिन फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक लुईस पाश्चर का निधन हुआ था।
  • 1837 - अकबर द्वितीय - मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह था।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.