Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

29 सितंबर का इतिहास (29 September Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 33 entries

Share

देश और दुनिया में 29 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इं...

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 29 सितंबर वर्ष का 272 वाँ (लीप वर्ष में यह 273 वाँ) दिन है। साल में अभी और 93 दिन शेष हैं।

29 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2001 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया था। 1836 में आज ही के दिन मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई थी। 1915 में 29 सितंबर के दिन ही टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया था। 1927 में आज ही के दिन अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई थी।

29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2009 में आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेंदर को 75 किग्रा में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान मिला था।
  • 2006 में 29 सितंबर के दिन ही विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं थीं।
  • 2003 में आज ही के दिन ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया था।
  • 2002 में 29 सितंबर को ही बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन हुआ था।
  • 2001 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया था।
  • 2000 - चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
  • 1977 में 29 सितंबर को ही सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था।
  • 1971 - बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
  • 1970 - मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
  • 1962 में 29 सितंबर के दिन ही कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला था।
  • 1959 में आज ही के दिन आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया था।
  • 1927 में 29 सितंबर को ही अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई थी।
  • 1915 में आज ही के दिन टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया था।
  • 1911 में 29 सितंबर को ही इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1836 में आज ही के दिन मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई थी।
  • 1789 में 29 सितंबर के दिन ही अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की थी।
  • 1650 - इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।

29 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1947 में आज ही के दिन भारत के 38 वें मुख्य न्यायाधीश एस.एच. कपाड़िया का जन्म हुआ था।
  • 1944 - मीना काकोदकर - कोंकणी भाषा की जानी-मानी लेखिकाओं में से एक हैं।
  • 1943 में 29 सितंबर को ही ईरान के 5वें राष्ट्रपति मोहम्मद ख़ातमी का जन्म हुआ था।
  • 1932 - महमूद - प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
  • 1930 - सत्यव्रत शास्त्री - संस्कृत भाषा के विद्वान एवं महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार हैं।
  • 1928- बृजेश मिश्र- भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।
  • 1901 में आज ही के दिन दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट एनरिको फर्नी का जन्‍म हुआ था।
  • 1725 - रॉबर्ट क्लाइव - ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त होने वाला प्रथम गवर्नर था।

29 सितंबर को हुए निधन

  • 2020 - के. सी. शिवशंकर - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार तथा कार्टूनिस्ट थे।
  • 2017 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम ऑल्टर का निधन हुआ था।
  • 2004 में 29 सितंबर को ही मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री बालमणि अम्मा का निधन हुआ था। 
  • 1970 में आज ही के दिन मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन हुआ था। 
  • 1944 में 29 सितंबर को ही पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी गोपाल सेन का निधन हुआ था।
  • 1942 में आज ही के दिन प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा का निधन हुआ था।

29 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • पम्पकिन (कद्दू) दिवस
  • विश्व हृदय दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.