Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

27 सितंबर का इतिहास (27 September Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 36 entries

Share

देश और दुनिया में 27 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इं...

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 27 सितंबर वर्ष का 270 वाँ (लीप वर्ष में यह 271 वाँ) दिन है। साल में अभी और 95 दिन शेष हैं।

27 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1998 में आज ही के दिन इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई थी। 1998 में आज ही के दिन जर्मनी में  संपन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नए चांसलर बने थे। 2000 में आज ही के दिन वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू हुआ था। 1988 में आज ही के दिन अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण हुआ था।

27 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2009 में आज ही के दिन भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई थी।
  • 2007 - पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।
  • 2005 में 27 सितंबर को ही बिल गेट्स लगातार 11 वें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने थे।
  • 2003 में आज ही के दिन ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आखिरी उड़ान भरी थी।
  • 2002 में 27 सितंबर के दिन ही न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू हुआ था।
  • 2000 में आज ही के दिन वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू हुआ था।
  • 1998 में 27 सितंबर के दिन ही जर्मनी में संपन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नए चांसलर बने थे।
  • 1998 में आज ही के दिन इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई थी।
  • 1996 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
  • 1995 में 27 सितंबर के दिन बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता हुआ था।
  • 1988 में आज ही के दिन अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण हुआ था।
  • 1961 - सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।
  • 1958 में 27 सितंबर को ही मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने थे।
  • 1940 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • 1905 में आज ही के दिन महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन ने E=mc² का सिद्धांत पेश किया था।
  • 1825 में 27 सितंबर को ही इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ था।
  • 1821 में आज ही के दिन मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली थी।
  • 1760 में 27 सितंबर के दिन ही मीर कासिम बंगाल के नवाब बने थे।
  • 1290 - चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई

27 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1981 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी लक्ष्मीपति बाला जी का जन्म हुआ था।
  • 1953 - माता अमृतानंदमयी - भारतीय, धार्मिक नेता।
  • 1932 में 27 सितंबर के दिन ही भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा का जन्म हुआ था।
  • 1871 में आज ही के दिन सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का जन्म हुआ था।
  • 1848 में 27 सितंबर के दिन ही उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि राधानाथ राय का जन्म हुआ था।

27 सितंबर को हुए निधन

  • 2020 - जसवंत सिंह - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता थे।
  • 2015 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य सैयद अहमद का निधन हुआ था।
  • 2008 में 27 सितंबर के दिन ही हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध पार्श्वगायक महेन्द्र कपूर का निधन हुआ था।
  • 2004 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका शोभा गुर्टू का निधन हुआ था।
  • 2001 - कोटला विजय भास्कर रेड्डी - आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व 9वें मुख्यमंत्री थे।
  • 1972 - रंगनाथन, एस. आर. - विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री।
  • 1968 - बृजलाल वियाणी - मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता।
  • 1956 में 27 सितंबर के दिन ही गीतकार, आशुकवि राजेश राज का निधन हुआ था।
  • 1933 - कामिनी राय - प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं।
  • 1833 में आज ही के दिन समाज सुधारक राजा राममोहन राय का निधन हुआ था।
  • 1590 - पोप अर्बन सप्तम - सबसे कम समय तक पोप रहे।

27 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व पर्यटन दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.