Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

28 नवंबर का इतिहास (28 November Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 2 min read 27 entries

Share

देश और दुनिया में 28 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...

28 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1945 में आज ही के दिन अमर गोस्वामी जो भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार का जन्म हुआ था।

28 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1520 - फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।

  • 1660 - लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।

  • 1676 - बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का क़ब्ज़ा हो गया।

  • 1814 - द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।

  • 1821 - पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।

  • 1893 - न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

  • 1912 - इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।

  • 1956 - चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।

  • 1966 - डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।

  • 1990 - चुनावों के उपरान्त जान मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

  • 1996 - कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।

  • 1997- प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

  • 1999 - एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।

  • 2001 - नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।

  • 2002 - कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

  • 2006 - नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।

  • 2007 - दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।

  • 2012 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।

28 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1922 - भगवत झा आज़ाद - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

  • 1927 - प्रमोद करण सेठी - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक।

  • 1945 - अमर गोस्वामी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार।

28 नवंबर को हुए निधन

  • 1890- ज्योतिबा फुले- भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी।

  • 1989 - देवनारायण द्विवेदी - हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक।

  • 1980 - बी. एन. सरकार - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्माता और न्यू थियेटर्स, कलकत्ता के संस्थापक थे।

  • 1962 - सी डे - बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक।

  • 1994- भालजी पेंढारकर, प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

  • 1981 - शंकर शेष - हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.