Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

6 दिसंबर का इतिहास (6 December Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 34 entries

Share

देश और दुनिया में 6 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...

6 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1907 में आज ही के दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई थी। 

1997 में 6 दिसंबर के दिन ही क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन शुरू किया था। 1998 में आज ही के दिन बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत हुई थी।

6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012 - मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।
  • 2008 - 
    • केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। 
    • भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।
  • 2007 - आस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
  • 2006 - में आज ही के दिन नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वियर द्वारा खिंचे चित्रों को सार्वजनिक किया था।
  • 2002 - स्पेन के कार्लोस मोया को 'एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर' ख़िताब दिया गया।
  • 2001 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
  • 1999 - इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।
  • 1998 - 
    • बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
    • ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 1997 - क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 1992 - अयोध्या का विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा गिराया गया। इसके फलस्वरूप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये।
  • 1990 - युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।
  • 1983 - इजरायल की राजधानी यरुशलम में एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।
  • 1978 - यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1958 - में 6 दिसंबर के दिन ही इटली में विश्व की सबसे लंबी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम शुरू हुआ था।
  • 1946 - हाेमगार्ड संगठन की स्थापना की गई।
  • 1926 - फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।
  • 1917 - फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1907 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई। 

6 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1998 - कपिल देव द्विवेदी - वेद, वेदांग, संस्कृत, व्याकरण एवं भाषा विज्ञान के अप्रतिम विद्धान थे।
  • 1947 - प्रवीण कुमार सोबती - भारतीय फ़िल्म तथा छोटे परदे के अभिनेता थे।
  • 1896 - बृजलाल वियाणी - मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता थे।
  • 1732 - वॉरेन हेस्टिंग्स - ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल।

6 दिसंबर को हुए निधन

  • 2015 - डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा - भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे।
  • 2015 - राम मोहन - प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
  • 2009 - बीना राय - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
  • 1998 - मेजर होशियार सिंह, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
  • 1986 - भगवान सहाय - भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के दूसरे राज्यपाल थे।
  • 1956 - भीमराव आम्बेडकर, एक बहुजन राजनीतिक नेता और एक बौद्ध पुनरुत्थानवादी भी थे।

6 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • नागरिक सुरक्षा दिवस
  • होमगार्ड स्थापना दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.