Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

4 दिसंबर का इतिहास (4 December Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 34 entries

Share

देश और दुनिया में 4 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...

4 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1971 में आज ही के दिन भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया था। 1995 में 4 दिसंबर के दिन ही सं.रा. अमेरिका डेविस कप चैंपियन बना था। 1996 में आज ही के दिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान ‘मार्स पाथफ़ाउंडर’ प्रक्षेपित किया था।

4 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012 - सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।
  • 2008 - प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
  • 2006 - फिलीपींस के एक गाँव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
  • 2004 - पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।
  • 2003 - अशोक गहलोत विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।
  • 1999 - सं.रा. अमेरिका के अड़ियल रुख़ के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा, रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।
  • 1996 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान 'मार्स पाथफ़ाउंडर' प्रक्षेपित किया।
  • 1995 - सं.रा. अमेरिका डेविस कप चैंपियन बना।
  • 1984 - हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
  • 1977 - मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।
  • 1971 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।
    • भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
  • 1967 - देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।
  • 1959 - भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
  • 1952 - इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
  • 1860 - गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
  • 1829 - वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा समाप्त की।
  • 1796 - बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त।

4 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1994 - रानी रामपाल - भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं।
  • 1979 - सुनीता रानी- प्रसिद्ध भारतीय महिला खिलाड़ी।
  • 1962 - ओम बिड़ला - राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1923 - श्रीपति मिश्रा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
  • 1922 - घंटासला वेंकटेश्वर राव - तमिल सिनेमा में उत्कृष्ट संगीतकार थे।
  • 1919 - इन्द्र कुमार गुजराल - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री
  • 1910 - रामस्वामी वेंकटरमण, भारत के आठवें राष्ट्रपति
  • 1910 - मोतीलाल - हिंदी सिनेमा के अभिनेता
  • 1898 - कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन - प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।
  • 1892 - विद्याभूषण विभु - प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे।
  • 1888 - रमेश चंद्र मजूमदार - इतिहासकार।

4 दिसंबर को हुए निधन

  • 2020 - नरिंदर सिंह कपानी - भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी हैं।
  • 2021 - विनोद दुआ - प्रसिद्ध भारतीय समाचार वक्ता, हिंदी टेलीविजन पत्रकार एवं कार्यक्रम निर्देशक थे।
  • 2017 - शशि कपूर - हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे।
  • 1962 - अन्नपूर्णानन्द - हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।

4 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • भारतीय नौसेना दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.