Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

26 मई का इतिहास (26 May Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 29 entries

Share

देश और दुनिया में 26 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटर...

26 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आज का दिन भारत की अंतरिक्ष शक्ति के लिए जाना जाता है। इसी दिन 1999 में भारत की अंतरिक्ष रिसर्च इंस्टिट्यूट इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के 3 उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था।

1950 में आज ही के दिन ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था। 1983 में आज ही के दिन जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

26 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2014 - आज ही के दिन नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
  • 2010 - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृत संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया।
  • 2008 -
  • भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की।
  • मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फ़ीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा। नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबन्धित क्षेत्र घोषित किया। कान फ़िल्म महोत्सव में फ़्रांसीसी फ़िल्म 'द क्लास एंतरे लेसमुर्स' को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का 'पाल्मे डी केयर' पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2007 - 26 मई को ही भारत और जर्मनी के बीच रक्षा समझौता कंप्लीट हुआ था।
  • 2006 - विज्ञान जगत् में एक शोध के मुताबिक़ एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।
  • 2002 - आज ही के दिन चीन का विमान समुद्र में गिरने से 225 लोगों की मौत हो गई थी। 
  • 2000 - आज ही के दिन हिज्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान से चले जाएंगे।
  • 1999 - आज ही के दिन भारत के स्टार बल्लेबाज सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया था।
    • 26 मई के दिन ही इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था।
  • 1991 - आज ही के दिन थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1987 - आज ही के दिन श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा था।
  • 1973 - 26 मई को ही बहरीन ने संविधान अपनाया था।
  • 1969 - आज ही के दिन ही अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे थे।
  • 1957 - मुंबई में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई थी। 
  • 1926 - 26 मई के दिन ही लेबनान ने संविधान अपनाया था।
  • 1822 - आज ही के दिन नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत हो गई थी।

26 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1983 - सुशील कुमार पहलवान - 'बीजिंग ओलिंपिक' खेलों में भारत के लिए 'कांस्य पदक' जीता।
  • 1946 - अरुणा रॉय - भारत की उन महिलाओं में से एक, जो बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं।
  • 1945 - विलासराव देशमुख - भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे।
  • 1940 - सरताज सिंह - 'भारतीय जनता पार्टी' (भाजपा) के नेता।
  • 1937 - मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) - दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।
  • 1912 - छगनराज चौपासनी वाला - प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
  • 1906 - रामकिंकर बैज - भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार थे।

26 मई को हुए निधन

  • 2017 - के. पी. एस. गिल - पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे थे।
  • 1986 - श्रीकांत वर्मा - हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।
  • 1934 - चम्पक रमन पिल्लई - भारतीय राजनैतिक कार्यकर्ता और क्रांतिकारी थे।

26 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय धातु दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.