Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

25 मई का इतिहास (25 May Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 28 entries

Share

देश और दुनिया में 25 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटर...

25 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2013 में वह 25 मई के ही दिन 80 वर्ष के जापानी पर्वतारोही ने सबसे अधिक उम्र में दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर ऐवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया था। इतिहास में 25 मई का दिन धरोहरें समेटे हुआ है। आज ही के दिन जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के शहजादे सलीम उर्फ जहांगीर और मेहरून्निसा उर्फ नूरजहां का निकाह हुआ था।

1998 में आज ही के दिन यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध नहीं लगाने के लिए सहमत हुए थे। 2003 में 25 के दिन ही चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस का ख़िताब जीता था। 2008 में आज ही के दिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबोट मंगल ग्रह पर उतरा था।

25 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2013 - आज ही के दिन जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया था।
  • 2010 - भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर निवर्तमान प्रधानमंत्री पैट्रिक मैनिंग को पराजित कर त्रिनिदाद और टोबेगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।
  • 2008 -
    • कर्नाटक विधान सभा के 224 सीटों में से 110 सीट जीत कर भाजपा दक्षिण के लिए किसी राज्य में पहली बार सरकार बनाने में सफल रही।
    • संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चीन के भूकम्प प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के बारह देशों ने यूरोपीय यूनियन की तर्ज पर एक नए संगठन का गठन किया। हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने विवादित पुलाऊ बाटू द्वीप सिंगापुर को हस्तांतरित किया। कोलम्बिया में विद्रोही गुट रेवल्यूशनरी आर्म्ड फ़ोर्स आफ़ कोलम्बिया का संस्थापक और शीर्ष कमांडर की मृत्यु।
  • 2007 - 25 मई के दिन ही श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।
  • 2006 - नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2003 - चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
  • 1998 - आज ही के दिन यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए सहमत हुए थे।
  • 1995 - अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।
  • 1991 - 25 मई को ही इस्राइल ने 14 हजार यहूदियों को इथियोपिया से निकाला था।
  • 1963 - आज ही के दिन अफ्रीकी देशों को एकजुट करने के इरादे से 32 देशों ने अफ़्रीकी संघ का गठन किया था।
  • 1922 - 25 मई के दिन ही इतालवी राजनीतिज्ञ एनरिको बर्लिंगर का जन्म हुआ था।
  • 1899 - आज ही के दिन बंगाल के विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम का जन्म हुआ था।
  • 1877 - 25 मई को ही 2 यात्रियों से भरा स्टीमर ‘सर जॉन लारेंस उड़ीसा तट के पास डूब गया था और स्टीमर में कुल 732 लोग सवार थे।
  • 1831 - 25 मई को ही प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग़ देहलवी का जन्म हुआ था।

25 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1886- रास बिहारी बोस- प्रख्यात वकील और शिक्षाविद
  • 1831 - दाग़ देहलवी - प्रसिद्ध उर्दू शायर।

25 मई को हुए निधन

  • 2020 - बलबीर सिंह - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी थे।
  • 2012 - भगवत रावत - प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार
  • 2011 - रजनीकांत अरोल - भारतीय समाज सेवी थे।
  • 2010- तपन चट्टोपाध्याय बांग्ला अभिनेता
  • 2005- सुनील दत्त - हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ
  • 1998 - लक्ष्मीकांत - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।
  • 1978 - बीरेन मित्रा - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1974 - कृष्ण चन्द्र गजपति - भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
  • 1933 - बासदियो पांडेय - त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री।
  • 1924 - सर आशुतोष मुखर्जी - बंगाल के ख्याति प्राप्त बैरिस्टर और शिक्षाविद थे।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.