Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

27 मई का इतिहास (27 May Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 40 entries

Share

देश और दुनिया में 27 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटर...

27 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 27 मई के इतिहास को देखें तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था। इसके अलावा महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा भी आज ही शुरू हुआ था। 1908 में आज ही के दिन मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने थे। 

1957 में आज ही के दिन कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया था। 1994 में 27 मई को ही रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांदर सोलज़ेनित्सिन की 20 साल तक अमेरिका में निर्वासित जीवन बिताने के बाद रूस में घर वापसी हुई थी।

27 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2011 - ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन गूगल अब भारतीय शहरों की हर गली-नुक्कड़ की तस्वीरें इंटरनेट पर दिखाने जा रहा है। गूगल अर्थ के जरिए जहाँ अब तक आप धरती के विभिन्न हिस्सों की सैटलाइट तस्वीरें देख सकते थे, वहीं गूगल के नए फीचर स्ट्रीट व्यू से गली-नुक्कड़ तक को देखा जा सकेगा।
  • 2010 - भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पृथ्वी 2 मिसाइल धरती से धरती पर मारक क्षमता वाली बेलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज 350 किमी है। जबकि धनुष पृथ्वी मिसाइल का नौसेना संस्करण है।
    • भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
  • 2008 -
    • केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को वापस लिया।
    • आस्कर विजेता निर्देशक सिडनी पोलाक का निधन।
  • 2006 - आज ही के दिन इंडोनेशिया में भीषण भूकंप आने से 6,600 की मृत्यु हो गई थी।
  • 2005 - 27 मई को ही दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया था।
  • 2002 - आज ही के दिन नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया था।
  • 2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन सम्भाला।
  • 1999 - बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं, विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (सं.रा. अमेरिका) तथा थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया, सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा युद्ध अपराधी घोषित।
  • 1997 - आज ही के दिन केवल महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा था और इसमें 20 ब्रिटिश महिलाएं शामिल थीं।
  • 1994 - नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
  • 1991 - आज ही के दिन ऑस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका हुआ था और 223 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1977 - आज ही के दिन पैन एम और केएलएम के 2 विमान टकराने से 582 की मौत हो गई थी।
  • 1957 - कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई थी और इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया था।
  • 1948 - 27 मई को ही महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू हुआ था।
  • 1941 - आज ही के दिन जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया था।
  • 1927 - आज ही के दिन चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल हुआ था।
  • 1921 - आज ही के दिन ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 साल बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली थी।
  • 1908 - आज ही के दिन मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने थे।
  • 1895 - 27 मई की हो ब्रिटिश आविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया था।
  • 1813 - आज ही के दिन अमेरिका ने फोर्ट जार्ज और कनाडा पर कब्जा किया था।

27 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 2003 - त्रिशा जॉली - भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
  • 1985 - चिराग़ जैन - जानेमाने कवि, पत्रकार तथा लेखक हैं।
  • 1962 - रवि शास्त्री - प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर।
  • 1957 - नितिन गडकरी - भारत के उद्योगपति और 'भारतीय जनता पार्टी' के वरिष्ठ राजनेता।
  • 1954 - हेमन्त जोशी, हिन्दी के कवि, पत्रकार एवं पत्रकारिता के प्राध्यापक।
  • 1938 - भालचंद्र नेमाडे - भारतीय मराठी लेखक, उपन्यासकार, कवि, समीक्षक तथा शिक्षाविद थे।
  • 1931 - ओ. एन. वी. कुरुप - प्रसिद्ध मलयाली कवि और गीतकार थे।
  • 1928 - बिपिन चन्द्र - प्रसिद्ध इतिहासकार
  • 1894 - पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी - ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली।

27 मई को हुए निधन

  • 2016 - हंगपन दादा - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।
  • 2009 - लोकनाथ मिश्रा - भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो अरुणाचल प्रदेश और असम के राज्यपाल रहे।
  • 1994 - लक्ष्मण शास्त्री जोशी - भारतीय मराठी लेखकों में से एक थे।
  • 1986 - अजय कुमार मुखर्जी - पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1983 - सरदार हुकम सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
  • 1964 - जवाहरलाल नेहरू - भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964)
  • 1935 - रमाबाई आम्बेडकर - डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।
  • 1919 - कंदुकूरी वीरेशलिंगम - तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में 'गद्य ब्रह्मा' के नाम से ख्याति मिली।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.