Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

18 मार्च का इतिहास (18 March Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 26 entries

Share

देश और दुनिया में 18 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

18 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2006 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया था। 2009 में 18 मार्च के दिन ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी।

18 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2017- योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमन्त्री बने।
  • 2013- 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा। 'पान सिंह तोमर' को 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
  • 2009 - आज के दिन ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी।
  • 2008-
    • टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में 'डॉक्टर ऑफ़ सांइस' की मानद उपाधि से सम्मानित किया। भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।
    • पाकिस्तान की सरकार ने विवादित इर्ब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख एजान शाह को बर्ख़ास्त किया।
  • 2007 - 18 मार्च के दिन ही उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बंद करने का कार्य शुरू किया था। 
  • 2006 - आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने ‘मानवाधिकार परिषद’ के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया था।
  • 2000 - उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
  • 1990 - 18 मार्च के दिन ही अमरीकी संग्रहालय से लगभग 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई थीं।
  • 1965 - आज ही के दिन सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था।
  • 1944 - 18 मार्च के दिन ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार की थी।
  • 1922 - आज ही के दिन ब्रितानी अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह मामले में महात्मा गांधी को छह साल की सजा सुनाई थी।
  • 1910 - 18 मार्च के दिन ही अनिवार्य और मुफ्त प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए गोपाल कृष्ण गोखले ने ब्रिटिश विधान परिषद के सामने अपना प्रस्ताव रखा था।

18 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 2000 - माना पटेल - ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक हैं।
  • 1965 - अजेय, लेखक।
  • 1955 - रावसाहेब दानवे - भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राजनेता हैं।
  • 1953 - डी. वी. सदानंद गौड़ा - भारतीय राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
  • 1938 - शशि कपूर - हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे।
  • 1926 - अक्किथम अछूथन नंबूथिरी - मलयालम भाषा के कवि थे।
  • 1914 - गुरबख्श सिंह ढिल्लों - आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी थे।
  • 1914 - नागेन्द्र सिंह - भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त थे।

18 मार्च को हुए निधन

  • 2007 - 18 मार्च के दिन ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन हुआ था।
  • 2000 - आज ही के दिन हिंदी सिनेमा की जानीमानी गायिका राजकुमारी दुबे का निधन हुआ थाI
  • 1956 - नारायण शास्त्री मराठे - प्रसिद्ध मराठी विद्वान।

18 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • आयुध निर्माण दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.