Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

17 मार्च का इतिहास (17 March Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 32 entries

Share

देश और दुनिया में 17 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

17 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1942 में आज ही के दिन अमेरिका में राष्‍ट्रपति फ्रैंकलिन डी रुजवलेट ने दुनिया में कला के बेहतरीन संग्रहों में से एक नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट को खोला था। 1987 में आज ही के दिन आईबीएम ने सी-डीओएस 3.3 वर्जन जारी किया था।

17 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2018- मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।
  • 2009- बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दरों में 0.5% की कटौती की।
  • 2008-
    • चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए 'चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक' 2008 ध्वनि मत से पारित हुआ।
    • अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुँचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया। लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू।
  • 2006 - अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।
  • 2003 - श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू।
  • 2002 - नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये।
  • 1998 - झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित।
  • 1996 में आज ही के दिन श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हुए क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में सात विकेट से हराकर खिताब जीता था।
  • 1994 - रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय।
  • 1987 - 17 मार्च के दिन ही भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।
    • आज ही के दिन आईबीएम ने पीसी-डीओएस 3.3 वर्जन जारी किया था।
  • 1963 - 17 मार्च के दिन ही बाली द्वीप पर ज्वालामुखी फटने से तकरीबन 2,000 लोगों की जान चली गई थी।
  • 1959 - आज ही के दिन बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बत से भारत पहुंचे थे।
  • 1942 - 17 मार्च के दिन ही अमेरिका में राष्‍ट्रपति फ्रैंकलिन डी रुजवलेट ने दुनिया में कला के बेहतरीन संग्रहों में से एक नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट को खोला था।
  • 1906 - आज ही के दिन ताइवान में आए भूकंप में लगभग 1,000 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • 1845 - 17 मार्च के दिन ही लंदन के स्टीफन पेरी ने रबर बैंड का पेटेंट कराया था।
  • 1782 - आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी और मराठा शासकों के बीच सल्बाई की समझौता हुआ था।

17 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1990 - साइना नेहवाल, बैडमिंटन खिलाड़ी।
  • 1962 - कल्पना चावला- भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री।
  • 1946 - पृथ्वीराज चह्वाण - महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • 1939 - बंगारू लक्ष्मण - 2000 से 2001 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
  • 1933 - सुलोचना चव्हाण - भारतीय लोक गायिका हैं, जो मराठी में अपनी लावणियों के लिए जानी जाती हैं।
  • 1932 - निरुपमा बोरगोहेन - प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार हैं जो अपनी रचनाएँ असमिया भाषा में करती हैं।
  • 1925 - ब्रिगेडियर राय सिंह यादव- महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी थे।
  • 1891 - रामनवमी प्रसाद - जाति-भेद के विरोधी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे।
  • 1864 - जोसेफ़ बैपटिस्टा - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।

17 मार्च को हुए निधन

  • 2019 - मनोहर पर्रीकर - गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 2016 - आज ही के दिन मशहूर जादूगर पॉलडेनियल का निधन हुआ था।
  • 1989 - हेमवती नंदन बहुगुणा - उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
  • 1977 - सिद्धेश्वरी देवी - शास्त्रीय संगीत गायिका

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.