Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

19 मार्च का इतिहास (19 March Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 39 entries

Share

देश और दुनिया में 19 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

19 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1998 में आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे। 1990 में 19 मार्च के दिन ही  कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी।

19 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2009 - डालर के मुक़ाबले में रुपया 93 पैसे की लम्बी छलांग लगाकर तीन सप्ताह के उच्चतर स्तर पर पहुँचा।
  • 2008 -
    • डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
    • पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।
  • 2007 - पाकिस्तान की मुख्तारन माई को यूरोपीय परिषद का मानवाधिकार सम्मान प्रदान किया गया।
  • 2005 - पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
  • 2004 - 19 मार्च के दिन ही अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका था।
  • 2001 - आज ही के दिन ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया था।
  • 1999 - यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।
  • 1998 - 19 मार्च के दिन ही अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे।
  • 1996 - बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण।
  • 1994 - आज ही के दिन जापान के योकोहामा में 1.60 लाख अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया था।
  • 1990 - 19 मार्च के दिन ही कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी।
  • 1982 - ब्रिटेन एवं बेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित।
  • 1977 - आज ही के दिन फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1972 - 19 मार्च के दिन ही भारत और बांग्लादेश के बीच मित्रता समझौते पर साइन किए थे।
  • 1965 - आज ही के दिन इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया था।
  • 1953 - 19 मार्च के दिन ही पहली बार एकेडमी अवार्ड का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ था।
  • 1944 - आज ही के दिन आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
  • 1920 - 19 मार्च के दिन ही अमेरिकी सीनेट ने लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया था।
  • 1895 - आज ही के दिन लूमियर्स ब्रदर्स ने अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया था।
  • 1877 - 19 मार्च के दिन ही ऑस्ट्रेलिया ने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया था।

19 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1984 - तनुश्री दत्ता, भारतीय अभिनेत्री।
  • 1955 - दोरजी खांडू - अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1954 - आज ही के दिन भारतीय शिक्षाविद इंदु शाहानी का जन्म हुआ था।
  • 1953 - माधुरी बड़थ्वाल - उत्तराखंड के लोक संगीत से जुड़ी प्रसिद्ध लोक गायिका हैं।
  • 1943 - योगेश (गीतकार) - प्रसिद्ध भारतीय गीतकार और लेखक थे।
  • 1939 - 19 मार्च के दिन ही हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार जगदीप का जन्म हुआ था।
  • 1911 - आज ही के दिन जैन साहित्य के विशेषज्ञ और अनुसंधानपूर्ण लेखक अगरचन्द नाहटा का जन्म हुआ था।
  • 1884 - 19 मार्च के दिन ही मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मख्यमंत्री नारायण भास्कर खरे का जन्म हुआ था।
  • 1876 - जॉन मार्शल - 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक थे।

19 मार्च को हुए निधन

  • 2018 - केदारनाथ सिंह - साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि व साहित्यकार थे।
  • 2015 - आज ही के दिन प्रसिद्ध भाषा चिंतक और शिक्षाविद सूरजभान सिंह का निधन हुआ था।
  • 2011 - 19 मार्च के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेता नवीन निश्चल का निधन हुआ था।
  • 2006 - गोलप बोर्बोरा - भारतीय राज्य असम के छठे मुख्यमंत्री थे।
  • 1998 - ई. एम. एस. नमबूद्रिपद - प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री।
  • 1982 - आज ही के दिन महान राजनेता जेबी कृपलानी का अहमदाबाद में निधन हुआ था।
  • 1978 - 19 मार्च के दिन ही प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एम. ए. अय्यंगार निधन हुआ था।
  • 1890 - पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी - स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.