Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

15 अप्रैल का इतिहास (History of 15 April in Hindi)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 38 entries

Share

देश और दुनिया में 15 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और...

देश और दुनिया के इतिहास में 15 अप्रैल के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। इस दिन बाल गंगाधर तिलक ने 1895 में रायगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया था। इसी दिन सिख धर्म के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। यही वही दिन है जब सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक का जन्म हुआ था। 

15 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 1955 में अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था। 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश चीफ कमिश्नर के राज्यों के रूप में अस्तित्व में आया था। 15 अप्रैल की ऐसी कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएं हुईं हैं, जिन्हें जानकर आपकी जनरल नाॅलेज बढ़ेगी।

15 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2013 - इराक में हुए बम विस्फोट से करीब 35 लोगों की मृत्यु हो गई थी और 160 घायल हुए थे।
  • 2012 - पाकिस्तान की एक जेल पर हुए हमले के बाद 400 आतंकवादी फरार हो गए थे।
  • 2010 - भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम हो गया।
  • 2008 -
    • राज्यसभा के सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन नव निर्वाचित 55 सदस्यों में से 50 को शपथ दिलायी।
    • भारतीय मूल के कनाडाई मंत्री दीपक ओबेरॉय को अफ़ग़ानिस्तान पर गठित कनाडाई संसद की विशेष समिति का सदस्य चुना गया।
  • 2006 - इंटरपोल ने जकार्ता सम्मेलन में एंटी करप्शन एकेडमी के गठन का प्रस्ताव सुझाया।
  • 2004 - राजीव गांधी हत्याकांड से जुड़े लिट्टे उग्रवादी वी. मुरलीधरन की कोलम्बो में हत्या की गयी।
  • 2003 - ब्रिटेन में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने हथियार डाल देने का निर्णय लिया।
  • 2000 - आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।
  • 1999 - पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो तथा उनके पति आसिफ़ अली जरदारी को सरकारी ठेकों में दलाली खाने के आरोप में पांच वर्ष की क़ैद की सज़ा, पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता वाले अपने दूसरे प्रक्षेपास्त्र शाहीन-1 का परीक्षण किया।
  • 1998 - थम्पी गुरु के नाम से प्रसिद्ध फ़्रेडरिक लेंज का निधन।
  • 1994 - भारत सहित 109 देशों द्वारा 'गैट' समझौते की स्वीकृति।
  • 1985 - हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभुनाथ डे का निधन हुआ था।
  • 1966 - चित्रकार नंदलाल बोस का निधन हुआ था।
  • 1955 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1948 - आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना हुई थी।
  • 1927 - तत्कालीन सोवियत संघ और स्विट्जरलैंड राजनयिक संबंध बनाने पर सहमत हुए।
  • 1923 - आज के ही दिन शुगर से पीड़ित लोगों के लिए इंन्सुलिन बाजार में आया था।
  • 1895 - बाल गंगाधर तिलक ने रायगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया था।
  • 1817 - अमेरिका में मूक बधिर बच्चों के लिए पहला स्कूल खोला गया था।

15 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • 1992 - वंदना कटारिया - भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय टीम में फॉरवर्ड के रूप में खेलती हैं।
  • 1972 - आज ही के दिन बालीवुड अभिनेत्री, क्रिकेट ग्लैमर और फैशन की मूर्ति मंदिरा बेदी का जन्म हुआ था।
  • 1960 - 15 अप्रैल के दिन ही मध्य प्रदेश की राजनीति में ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता नरोत्तम मिश्रा का जन्म हुआ था।
  • 1948 - थिरुमलाचारी रामासामी - पूर्व भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी सचिव हैं।
  • 1946 - फ़्राँसिस्को सार्डिन्हा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • 1940 - आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक- सुल्तान खान का जन्म हुआ था।
  • 1907 - शेर जंग थापा - भारतीय सेना अधिकारी थे। वे 'स्कार्दू के नायक' के रूप में सम्मानित थे।
  • 1901 - अजय कुमार मुखर्जी - पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1865 - 15 अप्रैल के दिन ही खड़ी बोली के प्रथम महाकाव्यकार अयोध्यासिंह उपाध्याय का जन्म हुआ था।
  • 1563 - गुरु अर्जन देव - सिक्खों के पाँचवें गुरु।
  • 1452 - आज ही के दिन इटलीवासी, महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का जन्म हुआ था।
  • 1469 - आज ही के दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक का जन्म हुआ था।

15 अप्रैल को हुए निधन

  • 1998 - आज ही के दिन थम्पी गुरु के नाम से प्रसिद्ध फ़्रेडरिक लेंज का निधन हुआ था।
  • 1985 - शंभुनाथ डे - हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक थे।
  • 1981 - दरोगा प्रसाद राय - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा स्वतंत्रता सेनानी थे।


15 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • रेल सप्ताह
  • फ़ायर सर्विस सप्ताह

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.