Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

16 अप्रैल का इतिहास (16 April Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 34 entries

Share

देश और दुनिया में 16 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और...

16 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि भारत में 1853 में आज ही के दिन मुंबई से ठाणे के बीच पहली रेल चली थी। जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी जी ने 1919 में आज ही के दिन उपवास की घोषणा की।

16 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2013- भारतीय रेल 160 साल की हुई। गूगल (google) ने अपना डूडल (लोगो) भारत की पहली यात्री रेल को समर्पित किया है। इस लोगो में धुआं उड़ाती रेलगाड़ी खजूर के पेड़ों से घिरे रेलमार्ग पर चलती दिख रही है और इन दोनों का मेल गुंबद और मीनार से बने महल जैसा लग रहा है।
  • 2010 - ब्रिक सम्मेलन के बाद जारी साझा बयान में ब्रिक के सदस्य राष्ट्रों ब्राजील, रूस, भारत एवं चीन के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत-ब्राजील की महत्त्वपूर्ण भूमिका और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले सुधार पर बल दिया।
  • 2008 -
    • उत्तर प्रदेश में लोकसभा के पाँच सीटों (आजमगढ़, खलीलाबाद, बिलग्राम, कुरनैलगंज तथा मुरादाबाद) के लिए हुए उप चुनाव में बसपा के प्रत्याशी विजयी रहे। सार्वजनिक क्षेत्र के पावर फायनान्स कार्पोरेशन (पीएफसी) ने वर्ष 2007-08 में 1209 करोड़ का शुछ मुनाफ़ा अर्जित करने के साथ ही चाजू वित्त वर्ष में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 69,498 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की।
    • लेसेस्टर सिटी काउंसिल (लंदन) ने इस बहुसांस्कृतिक शहर में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने को मंजूरी प्रदान की।
  • 2004 - 16 अप्रैल के दिन ही भारत ने रावलपिंडी टेस्ट जीतकर सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से हराया था।
  • 2002 - आज ही के दिन दक्षिण कोरिया में एक विमान दुर्घटना में 120 यात्रियों की जान चली गई थी।
  • 1999 - पाकिस्तान ने भारत को हराकर कोका कोला कप त्रिकोणीय टूर्नामेंट (शारजाह) जीता, न्यू माइक्रोव नामक सबसे बड़े आकार के जीवाणु का सं.रा. अमेरिका में पता चला, अद्वैलाजीज बोतेफ़्लिका अल्जीरिया के नये राष्ट्रपति बने।
  • 1992 - 16 अप्रैल के दिन ही अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह ने इस्तीफा दिया था।
  • 1980 - आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1970 - 16 अप्रैल के दिन ही यूरोपीय देश फ्रांस में आये बर्फीले तूफान से 70 लोगों की जान चली गई थी।
  • 1945 - आज ही के दिन रेड आर्मी ने बर्लिन की लड़ाई शुरू की थी।
  • 1945 - 16 अप्रैल के दिन ही द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिकी सेना जर्मनी के नुरेम्बर्ग इलाके में घुस गई थी।
  • 1922 - आज ही के दिन जर्मनी-रूस के बीच इटली में एक समझौता हुआ था जिसे Treaty of Rapallo कहा जाता है।
  • 1919 - 16 अप्रैल के दिन ही जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी जी ने उपवास की घोषणा की थी।
  • 1917 - पेट्रोग्राड में रूसी सैनिकों का विद्रोह, रूस में अस्थायी सरकार का गठन, जार निकोलस द्वितीय द्वारा सिंहासन एवं देश का त्याग।
  • 1853 में आज ही के दिन भारत में मुंबई से ठाणे के बीच पहली रेल चली थी।

16 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • 1995 - सरिता मोर - भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।
  • 1978 - लारा दत्ता - भारतीय अभिनेत्री हैं।
  • 1969 - एस. सौम्या - कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका हैं।
  • 1961 - जारबोम गारलिन - भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1940 - बनवारीलाल पुरोहित - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1934 - राम नाईक, एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो उत्तर प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं।
  • 1919 - अर्जन सिंह - भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल थे।
  • 1913 - के. एच. आरा - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार थे।
  • 1889 - आज ही के दिन दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म हुआ था।
  • 1848 - कंदुकूरी वीरेशलिंगम - तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में 'गद्य ब्रह्मा' के नाम से ख्याति मिली।

16 अप्रैल को हुए निधन

  • 2011 - आज ही के दिन महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर भवानी सिंह का निधन हुआ था।
  • 1966 - 16 अप्रैल के दिन ही भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का निधन हुआ था।
  • 1961 - आज ही के दिन प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी रणधीर सिंह का निधन हुआ था।
  • 1951 - आज ही के दिन प्रसिद्ध बांग्ला लेखक अद्वैत मल्लबर्मन का निधन हुआ था।

16 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • रेल सप्ताह
  • फ़ायर सर्विस सप्ताह
  • भारतीय रेल परिवहन दिवस (1853)

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.