Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

8 जून का इतिहास (8 June Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 22 entries

Share

देश और दुनिया में 8 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटर...

8 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि औरंगजेब ने आज ही के दिन आगरा किले पर कब्जा किया था। मशहूर नाटककार, निर्देशक, कवि और अदाकार हबीब तनवीर आज ही के दिन दुनिया के रंगमंच से विदा हुए थे।

1936 में आज ही के दिन भारत की सरकारी रेडियो सेवा इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया था। 1948 में 8 जून को ही देश की सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की और इस सेवा की यह पहली इंटरनेशनल उड़ान थी।

8 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012 - आज ही के दिन बांग्लादेश ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान आकाशवाणी द्वारा निभाई गई भूमिका को मान्यता दी थी।
  • 2008 -
    • उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्ख़ास्त किया।
    • दक्षिणी सोमालिया में आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।
  • 2006 - अलकायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।
  • 2004 - आज ही के दिन दूरदर्शन और आकाशवाणी की डीटीएच सेवा शुरू की गई थी।
  • 2004 - 8 जून को ही भारत सहित दुनिया के कई देशों में 122 वर्ष के बाद शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा फिर देखा गया था।
  • 2002 - आज ही के दिन आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध फिलिपीन के राष्ट्रपति ने अभियान शुरू करने का आदेश दिया था।
  • 2001 - ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त, रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।
  • 1997 - पेरिस में फ़्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने मिश्रित युगल ख़िताब जीतकर इतिहास बनाया।
  • 1994 - आज ही के दिन निजी खिलाड़ियों को एफएम चैनलों पर टाइम स्लॉट दिया गया था।
  • 1990 - 8 जून को ही आकाशवाणी ने आंध्र प्रदेश के वारंगल में अपना 100वां स्टेशन चालू किया था।
  • 1977 - आज ही के दिन चेन्नई से FM प्रसारण शुरू हुआ था। 90 के दशक में इसका विस्तार किया गया था।
  • 1948 - आज ही के दिन सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की थी।
  • 1936 - 8 जून को ही भारत की सरकारी रेडियो सेवा इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया था।
  • 1658 - आज ही के दिन औरंगजेब ने आगरा के किले पर कब्जा कर लिया था।

8 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1955 - आज ही के दिन टिम बर्नर्स ली का जन्म हुआ था। 
  • 1996 - एम. पी. जबीर - भारतीय एथलीट हैं।

8 जून को हुए निधन

  • 2009 - हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता
  • 1968 - मदुराई मणि अय्यर - कर्नाटक संगीत के गायक थे।

8 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व महासागर दिवस
  • विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.