Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

7 जून का इतिहास (7 June Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 20 entries

Share

देश और दुनिया में 7 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटर...

7 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 7 जून को राष्टपिता महात्मा गांधी द्वारा सविनय अवज्ञा आंदोलन को पहली बार चलाने के लिए जाना जाता है। आज के ही दिन शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन हुआ था। 

1539 में आज ही के दिन बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफगान शेरशाह सूरी ने मुगल बादशाह हुमायूं को हराया था। 1557 में 7 जून को ही इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। आज का दिन इतिहास में दुखद घटना के साथ दर्ज है क्योंकि 1780 में आज ही के दिन लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी।

7 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 - 7 जून को ही उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4 प्रतिशत वैट को पूरी तरह से समाप्त करने की घोषणा की थी।
  • 2007 - आज ही के दिन अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा हुआ था।
  • 2006 - आज ही केदिन भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए 1 अरब रुपये देने का निर्णय लिया गया था।
  • 2004 - आज ही के दिन इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियां हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
  • 2000 - 7 जून को ही एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को 2 भागों में बांटने का निर्देश दिया गया था।
  • 1999 - आज ही के दिन श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त हुआ था।
  • 1998 - 7 जून को ही स्पेन के कार्लोस मोया ने फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब जीता था।
  • 1995 - आज ही के दिन नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लंबे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने थे।
  • 1989 - 7 जून को ही भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया था।
  • 1893 - आज ही के दिन महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया था।
  • 1780 - आज ही के दिन लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1557 - 7 जून को ही इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1539 - आज ही के दिन बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूं को हराया था।

7 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1998 - सुमित अंतिल - भारत के भाला फेंक पैरा एथलीट हैं।
  • 1974 - महेश भूपति - भारत के टेनिस खिलाड़ी।
  • 1914 - ख़्वाजा अहमद अब्बास- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक
  • 1909 - वर्जीनिया एपगर - अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट थीं।

7 जून को हुए निधन

  • 2011 - नटराज रामकृष्ण - भारत के एक नृत्य गुरु थे।
  • 2002 - बी डी जत्ती - फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति।
  • 1954 - एलेन ट्यूरिंग - अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.