आज का इतिहास · Today in History
7 फरवरी का इतिहास (7 February Ka Itihas)
देश और दुनिया में 7 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इं...
7 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1983 में कोलकाता में आज ही के दिन ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना हुई थी। 2009 में 7 फरवरी के दिन ही महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने स्वतंत्र भारत की 12वीं और पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को डी. लिट् की उपाधि से सम्मानित किया था।
7 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2016 - आज ही के दिन उत्तरी कोरिया ने कई संयुक्त राष्ट्र संधियों का उल्लंघन करते हुए बाह्रा अंतरिक्ष में सैटेलाइट लॉन्च किया था।
- 2010 - 7 फरवरी को ही दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वां अंतराष्ट्रीय पुस्तक मेला खत्म हुआ था।
- 2009 - आज ही के दिन महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने स्वतंत्र भारत की 12वीं औप पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को डी. लिट् की उपाधि से सम्मानित किया था।
- 2008 -
- केन्द्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबन्ध की अवधि को बढ़ाया।
- इक्वेडोर का तंगुराही ज्वालामुखी फटा।
- 2006 - 7 फरवरी के दिन ही नेपाल में स्थानीय निकायों के लिए वोटिंग हुई थी।
- 2003 - आज ही के दिन फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफरिन भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे।
- 2001 - 7 फरवरी के दिन ही एरियल शेरोन इजरायल के प्रधानमंत्री के रुप में चने गए थे।
- 2000 - आज ही के दिन वाशिंगटन में भारत और अमेरिका के बीच गठित संयुक्त विरोधी दल की पहली बैठक शुरू हुई थी।
- 1999 - जार्डन के शाह हुसैन की मृत्यु, अब्दुला नये शाह बने।
- 1997 - सं.रा. अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये।
- 1992 - स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।
- 1987 - 7 फरवरी के दिन ही जापान द्वारा अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता दी गई थी।
- 1983 - आज ही के दिन कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना हुई थी।
- 1965 - 7 फरवरी के दिन ही अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरू किए थे।
- 1962 -
- अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई।
- जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मज़दूरों की मौत।
- 1959 - फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नये संविधान की घोषणा की।
- 1947 - अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।
- 1945 - ब्रिटेन, अमेरिका और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।
- 1942 - 7 फरवरी के दिन ही यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
- 1940 - आज ही के दिन ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ था।
- 1935 - आज ही के दिन मशहूर बोर्ड गेम मोनोपोली को कॉपीराइट किया गया था। इसे अमेरिकी आविष्कारक चार्ल्स डैरो ने बनाया था। मोनोपोली गेम को भारत में बिजनेस या व्यापार के नाम से जाना जाता है। मोनोपोली को 100 से ज्यादा देशों में खेला जाता है और ये गेम 40 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है। मोनोपोली काफी लंबे समय तक चलता है। सबसे लंबा मोनोपोली खेल 70 दिनों तक खेला गया था।
- 1915 - 7 फरवरी के दिन ही चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को मिला था।
- 1904 - अमेरिका के बाल्टिमोर में जबरदस्त आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक।
- 1856 - नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन।
- 1831 - आज ही के दिन यूरोपीय देश बेल्जियम ने संविधान स्वीकार किया था।
- 1792 - आस्ट्रेलिया एवं प्रुशिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
7 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1997 - अर्जुन लाल जाट - भारतीय नौकायन खिलाड़ी हैं।
- 1993 - किदम्बी श्रीकान्त - भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
- 1987 - आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री अंकिता शर्मा का जन्म हुआ था।
- 1980 - 7 फरवरी के दिन ही अभिनेत्री प्राची शाह का जन्म हुआ था।
- 1938 - एस. रामचंद्रन पिल्लै - मार्क्सवादी नेता
- 1934 - सुजीत कुमार - भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
- 1908- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक
- 1898 - रमाबाई आम्बेडकर - डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।
- 1865 - कोंडा वेंकटप्पय्या - आंध्र प्रदेश के समाज सुधारक और अधिवक्ता थे।
7 फ़रवरी को हुए निधन
- 2022 - प्रवीण कुमार सोबती - भारतीय फ़िल्म तथा छोटे परदे के अभिनेता थे।
- 2014 - सैयद मुज़फ़्फ़र हुसैन बर्नी - उड़ीसा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।
- 2010 - डॉ. टी आर विनोद, पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक।
- 2005 - वी. सी. पाण्डे - अरुणाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के राज्यपाल थे।
- 1993 - ललई सिंह यादव - सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होंने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया।
- 1992 - राधारमण मित्र - बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
- 1942 - शचीन्द्रनाथ सान्याल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
7 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।
Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.