Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

6 फरवरी का इतिहास (6 February Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 5 min read 62 entries

Share

देश और दुनिया में 6 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इं...

6 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1999 में आज ही के दिन देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित हुआ था। 1918 में 6 फरवरी के दिन ही 30 वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला था।

6 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2017- वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री नियुक्त।
  • 2009 - भारत ने नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर तीन बड़े बाँधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी। किरण कार्णिक सत्यम के नए अध्यक्ष बने।
  • 2008 -
    • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आइसलैण्ड के राष्ट्रपति रैग्ना ग्रिमसन से बात-चीत की। देश में औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान कि लिए उद्योगपति एम.पी. जिंदल को उद्योग रत्न से सम्मनित किया गया।
    • भारत सरकार ने असम के माजुली द्वीप को वर्ष 2008 के विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए सांस्कृतिक भू-स्थल के वर्ग में मनोनीत किया।
  • 2007 - अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय ने दलाई लामा को प्रोफ़ेसर नियुक्त किया।
  • 2005 -
    • आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय श्रृंखला जीती।
    • जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के नजदीक बस हादसे में 32 मरे।
  • 2004 - तेरहवीं लोकसभा भंग।
  • 2003 - अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने रूस के साथ एटमी हथियार संधि का अनुमोदन किया।
  • 2002 - पर्ल अपहरण काण्ड में जैश-ए-मोहम्मद के उमर शेख़ की तलाश।
    • भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया।
  • 2000 - विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
  • 1999 - देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।
  • 1997 - इक्वाडोर की कांग्रेस ने राष्ट्रपति अब्दाला बुकारम को अपदस्थ कर दिया।
  • 1994 - पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
  • 1993 - टेनिस के जाने माने खिलाड़ी आर्थर ऐश का निधन।
  • 1991 - विद्रोहियों की हिंसा में 47 व्यक्तियों की मौत के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति सीजर गैविरिया ने हिंसक गतिविधियाँ समाप्त करने की अपील की I
  • 1989 - पूर्वी यूरोप में साम्यवाद को समाप्त करने की दिशा में पोलैंड में गोलमेज वार्ता की शुरुआत।
  • 1987 - जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
  • 1985 - ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन।
  • 1968 - फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवें शीतकालीन आेलंपिक खेल शुरु।
  • 1959 - सुश्री अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं।
  • 1952 - ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं।
  • 1951 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध:यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1941 - आज ही के दिन लीबिया के बेनगाजी शहर पर ब्रिटिश सेना ने कब्जा किया था।
  • 1922 - कार्डिनल एशिले रैट्टी पोप चुने गए।
  • 1918 - 6 फरवरी के दिन ही 30 वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला था।
  • 1911 - आज ही के दिन अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया था।
  • 1899 - 6 फरवरी के दिन ही अमेरिका-स्पेन के बीच लड़ाई खत्म हुआ था।
  • 1891 - उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म।
  • 1819 - आज ही के दिन सिंगापुर की खोज सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने की थी।
  • 1869 - यूनान क्रीट छोड़ने को राजी हुआ।
  • 1833 - ओट्टो आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।
  • 1788 - 6 फरवरी के दिन ही मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना था।
  • 1778 - ब्रिटेन ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
    • फ़्रांस ने अमेरिका को मान्यता प्रदान की।
  • 1716 - ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण।
  • 1715 - स्पेन और पुर्तग़ाल के बीच युद्ध समाप्त हुआ।

6 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1983 - एस. श्रीसंत - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
  • 1948 - कृष्ण कान्त पॉल - भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी हैं।
  • 1945 - एफ़. ए. खोंगलाम - मेघालय के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।
  • 1940 - भूपिंदर सिंह - भारतीय सिनेमा के ख्याति प्राप्त पार्श्वगायक और ग़ज़ल गायक थे।
  • 1915 - प्रदीप - प्रसिद्ध कवि और गीतकार।
  • 1913 - दीवान रंजीत राय - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
  • 1891 - आज ही के दिन उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फोकर का जन्म हुआ था।
  • 1890 - ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान - भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी

6 फ़रवरी को हुए निधन

  • 2022 - लता मंगेशकर - 'भारत रत्न' से सम्मानित मशहूर भारतीय पार्श्वगायिका थीं।
  • 2006 - गुरबख्श सिंह ढिल्लों - आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी थे।
  • 2001 - 6 फरवरी के दिन वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन हुआ था।
  • 1993 - आज ही के दिन टेनिस के जाने माने खिलाड़ी आर्थर ऐश का निधन हुआ था।
  • 1983 - 6 फरवरी के दिन ही प्रसिद्ध वैज्ञानिक आत्माराम का निधन हुआ था।
  • 1976 - ऋत्विक घटक - भारतीय लेखक और फ़िल्म निर्देशक
  • 1965 - आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों का निधन हुआ था।
  • 1948 - 6 फरवरी के दिन ही परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का निधन हुआ था।
  • 1946 - उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी - भारत के एक वैज्ञानिक एवं अपने समय के अग्रगण्य चिकित्सक थे।
  • 1931 - आज ही के दिन स्वतंत्र भारत देश के पहले पंतप्रधान जवाहरलाल नेहरू के पिताजी और नेता मोतीलाल नेहरू का लखनऊ में निधन हुआ था।
  • 1900- विलियम विलसन हन्टर -सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी थे।
  • 1793 - 6 फरवरी के दिन ही प्रसिद्ध इतालवी नाटककार कार्लो गोल्दोनी का निधन हुआ था।

6 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.