Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

30 मई का इतिहास (30 May Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 25 entries

Share

देश और दुनिया में 30 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटर...

30 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 30 मई का इतिहास हिंदी पत्रकारिता के लिए भी जाना जाता है। 1826 में आज ही के दिन जुगलकिशोर शुक्ल ने दुनिया के पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन कलकत्ता से शुरू किया था। 

1987 में आज ही के दिन गोवा को राज्य का दर्जा मिला और गोवा भारत का 26 वां राज्य बना था। 1996 में आज ही के दिन 6 वर्षीय बच्चे गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया। 2007 में 30 मई को ही अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत घोषित हुए थे।

30 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012 - आज ही के दिन विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।
  • 2008 -
    • सुजाना मेटल प्रोडक्ट लिमिटेड ने विशाखापट्टनम में 180 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टील इकाईयों का अधिग्रहण किया।
    • अफ़ग़ानिस्तान में एक ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया।
  • 2007 - आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत हुए थे।
  • 2004 - 30 मई को ही सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त हुआ था लेकिन 2 भारतीयों सहित 22 की हत्या हुई थी।
  • 2003 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।
  • 1998 - आज ही के दिन पाकिस्तान ने एक और (छठा) परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1996 - आज ही के दिन 6 वर्षीय बच्चे गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया था।
  • 1987 - 30 मई को ही गोवा को राज्य का दर्जा मिला और यहा भारत का 26 वां राज्य बना था।
  • 1981 - आज ही के दिन बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके 8 सहयोगियों की हत्या हो गई थी और इसके बाद देश में आपातकाल लागू कर दिया गया था।
  • 1826 - आज ही के दिन प्रथम हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन हुआ था।

30 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1935 - देबू चौधरी - भारत के प्रख्यात सितार वादक थे।
  • 1909 - पण्डित मुखराम शर्मा - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक।
  • 1947 - वी. नारायणसामी, पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री।

30 मई को हुए निधन

  • 2016 - देवेगोड़ा जवरेगोड़ा - कन्नड़ लेखक, लोक गीतकार, शोधकर्ता और विद्वान थे।
  • 2000 - आज ही के दिन आधुनिक हिंदी साहित्य में सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि रामविलास शर्मा का निधन हुआ था।
  • 1606 - गुरु अर्जन देव - सिक्खों के पाँचवें गुरु।
  • 1991 - उमाशंकर दीक्षित - 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।
  • 2000 - रामविलास शर्मा - आधुनिक हिन्दी साहित्य में सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि
  • 2013 - ऋतुपर्णो घोष - बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता।
  • 1955 - एन. एम. जोशी - भारत में 'ट्रेड यूनियन आंदोलन' के जन्मदाता थे।
  • 1989 - वीर बहादुर सिंह - भारतीय राजनेता तथा राजनीतिज्ञ थे।
  • 1778 - 30 मई के दिन ही महान फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन हुआ था। 

30 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • हिन्दी पत्रकारिता दिवस (हिन्दी के पहले साप्ताहिक 'उदन्त मार्तण्ड' के प्रथम प्रकाशन के अवसर पर)

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.