आज का इतिहास · Today in History
29 मई का इतिहास (29 May Ka Itihas)
देश और दुनिया में 29 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटर...
29 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आज ही के दिन एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी। इस सफलता को बाद उन्हें ब्रिटेन की महारानी ने ‘नाइट’ की उपाधि दी थी। 1987 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ था।
29 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2008 में आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल संबंधित समझौता किया था। नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अंत कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी थी।
29 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2010 - अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।
- भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया। भारत की ओर से बनाये गये इस मंदिर पर क़रीब 18 करोड़ रुपये की लागत आयी थी। इसके निर्माण में तीन वर्ष लगे।
- 2008 -
- भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
- इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया। नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अन्त कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।
- 2007 - आज ही के दिन जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं थीं।
- 2004 - आज ही के दिन म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान में 140 लोगों की जान चली गई थी।
- 2003 - आज ही के दिन ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुंचे थे।
- 1999 - 29 मई को ही नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित हुई थी।
- आज ही के दिन ‘डिस्कवरी’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से जुड़ा था।
- 1990 - 29 मई को ही दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया था।
- 1988 - आज ही के दिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया था।
- 1985 - आज ही के दिन यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीम के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई थी।
- 1970 - 29 मई को ही सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
- 1968 - आज ही के दिन दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की थी।
- 1953 - आज ही के दिन पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी।
- 1922 - 29 मई को ही एक्वाडोर को आजादी मिली थी।
29 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1977 - एल. मुरुगन - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और अधिवक्ता हैं।
- 1954 - मदन कश्यप - भारत के जानेमाने कवि हैं।
- 1942 - हुल्लड़ मुरादाबादी - भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य कवि थे।
- 1906 - कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर - हिन्दी के जाने-माने निबंधकार।
- 1905 - हीराबाई बरोदेकर - किराना घराने की हिन्दुस्तानी शस्त्रीय गायिका थीं।
- 1865 - रामानन्द चैटर्जी - पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे।
29 मई को हुए निधन
- 2020 - योगेश (गीतकार) - प्रसिद्ध भारतीय गीतकार और लेखक थे।
- अजीत जोगी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ व राजनेता थे।
- 1987 - चौधरी चरण सिंह - भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।
- 1977 - सुनीति कुमार चटर्जी - भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री
- 1972 - पृथ्वीराज कपूर - हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में 'पृथ्वी थिएटर' स्थापित किया।
- 1933 - लोकराम नयनराम शर्मा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्त्ता
29 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- माउंट एवरेस्ट दिवस
Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.