Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

23 मार्च का इतिहास (23 March Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 42 entries

Share

देश और दुनिया में 23 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

23 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1931 में आज ही के दिन शहीद दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। भारत की आज़ादी की लड़ाई में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 23 मार्च 1931 को फांसी की सज़ा दी गई थी। उस समय का युवा वर्ग भगत सिंह को बहुत मानता था और उनसे प्रेरणा लेता था।

23 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2014 - आज ही के दिन यूरोपीय संघ और अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाए थे।
  • 2012 - 23 मार्च के दिन ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।
  • 2008 -
    • भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया।
    • अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया। नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।
  • 2007 - भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।
  • 2006 - आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।
  • 2003 - आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा था।
  • 2001 - 22 मार्च के दिन ही रूसी अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ की जल समाधि हुई थी।
  • 1999 - पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।
  • 1996 - ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति के लिए सीधे चुनाव सम्पन्न।
  • 1995 - आज ही के दिन प्रोफेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल शृंखला को भारत के विश्वनाथन आनंद ने जीता था।
  • 1986 - 23 मार्च के दिन ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया था।
  • 1965 - आज ही के दिन नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा था।
  • 1956 - 23 मार्च के दिन ही पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना था।
  • 1950 - आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की थी।
  • 1940 - 23 मार्च के दिन ही ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की थी।
  • 1919 - आज ही के दिन बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की थी।
  • 1836 - 23 मार्च के दिन ही फ्रेंकलिन बेल ने सिक्के छपाई के प्रेस का आविष्कार किया था।
  • 1832 - आज ही के दिन ब्रिटेन की संसद में सुधार विधेयक पारित किया गया था।

23 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1987 - कंगना रानौत - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
  • 1976 - आज ही के दिन पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री और प्रतिष्ठित महिला स्‍मृति ईरानी का जन्‍म हुआ था।
  • 1972 - 23 मार्च के दिन ही टेनिस खिलाड़ी योनास ब्योर्कमैन का जन्म हुआ था।
  • 1958 - विनय कुमार सक्सैना - दिल्ली के उपराज्यपाल हैं।
  • 1954 - दिनेश्वर शर्मा - भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के नवनियुक्त प्रशासक हैं।
  • 1951 - आदित्य प्रसाद दास - भारत के प्रतिष्ठित जीव विज्ञानी हैं।
  • 1923 - आज ही के दिन भारतीय क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालाणी का जन्म हुआ था।
  • 1910 - 23 मार्च के दिन ही महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया का जन्म हुआ था।
  • 1889 - आज ही के दिन 20वीं सदी पूर्वार्द्ध के प्रख्यात संस्कृत कवि भट्ट मथुरानाथ शास्त्री का जन्म हुआ था।
  • 1880 - 23 मार्च के दिन ही भारत की स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का जन्म हुआ था।
  • 1614 - जहाँआरा, मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और 'मुमताज़ महल' की सबसे बड़ी पुत्री थी।

23 मार्च को हुए निधन

  • 2022 - रमेश चंद्र लहोटी - भारत के 35वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 2017 - ब्रिगेडियर राय सिंह यादव- महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी थे।
  • 2015 - आज ही के दिन सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली क्वान यू का निधन हुआ था।
  • 2010 - 23 मार्च के दिन ही नक्सली आंदोलन के जनक भारतीय कानू सान्याल का निधन हुआ था।
  • 2003 - आज ही के दिन हरियाणा राज्य के स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और इतिहासकार स्वामी ओमानन्द सरस्वती का निधन हुआ था।
  • 1992 - गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों- भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष।
  • 1965 - सुहासिनी गांगुली - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।
  • 1931 - 23 मार्च के दिन ही महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी।
  • 1927 - लाला राम - भारतीय थल सेना के 41वें डोगरा में लांस नाईक थे।

23 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व मौसम विज्ञान दिवस
  • शहीद दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.