Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

22 मार्च का इतिहास (22 March Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 5 min read 43 entries

Share

देश और दुनिया में 22 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

22 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1882 में आज ही के दिन घातक संक्रामक बीमारी ‘टीबी’ की पहचान हुई थी। 1923 में 22 मार्च के दिन ही पहली बार आइस हाकी मैच का रेडियो से प्रसारण हुआ था। 1942 में आज ही के दिन सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया था।

22 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2020 - आज ही के दिन कोरोना महामारी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू लगाने का एलान किया था।
  • 2010-
    • केरल सरकार द्वारा गठित 14 सदस्यी समिति ने कोला के पलक्कड स्थित प्लांट से पर्यावरण नुक़सान की पुष्टी करते हुए 218 करोड का हर्जाना माँगने की तथा इसके लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने के लिए एक प्राधिकरण के गठन की शिफारिश की।
    • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की बिहार में गया स्थित सर्किट हाउस के सामने 27 नवंबर 2003 को तड़के गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में तीन लोगों, मंटू कुमार, उदय कुमार तथा पिंकू रविदास को पटना की एक अदालत ने दोषी ठहराया।
  • 2007 - पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 2005 - हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 2003 - पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की, गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रखा।
  • 1999 - 22 मार्च के दिन ही जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया था।
  • 1995 - रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात् पृथ्वी के लिए रवाना।
  • 1993 - पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया।
  • 1982 - आज ही के दिन नासा ने अपने अंतरिक्ष यान कोलंबिया को तीसरे मिशन के लिए रवाना किया था।
  • 1979 - 22 मार्च के दिन ही इजरायल की संसद ने मिस्र के साथ शांति संधि को मान्यता दी थी।
  • 1978 - आज ही के दिन फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1977 - 22 मार्च के दिन ही इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया था।
  • 1969 - आज ही के दिन इंडियन पेट्रोकैमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन हुआ था।
  • 1964 - 22 मार्च के दिन ही पुरानी कारों की पहली रैली ‘विंटेज कार रैली’ आयोजित हुई थी।
  • 1958 - आज ही के दिन सोवियत संघ ने नोवाया जेमलया में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1957- 22 मार्च के दिन से ही शक पर आधारित राष्ट्रीय कैलेण्डर को स्वीकारा गया था।
  • 1954 - आज ही के दिन अमेरिका में मिशीगन के साउथफील्ड में पहला शॉपिंग मॉल खोला गया 
  • 1947 - 22 मार्च के दिन ही आखिरी वायसराय लार्ड लुईस माउंटबेटन भारत आए थे।
  • 1946 - आज ही के दिन ब्रिटेन ने जॉर्डन को आजाद करने के लिए संधि पर साइन किए थे।
  • 1942 - 22 मार्च के दिन ही सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया था।
  • 1923 - आज ही के दिन पहली बार आइस हाकी मैच का रेडियो से प्रसारण हुआ था।
  • 1917 - 22 मार्च के दिन रूस की नई सरकार को मान्यता देने वाला अमेरिका पहला देश बना था।
  • 1894 - चटगांव विद्रोह का नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म हुआ।
  • 1890 - आज ही के दिन रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने थे।
  • 1888 - 22 मार्च के दिन ही इंग्लिश फुटबॉल लीग की स्थापना हुई थी।
  • 1882 - आज ही के दिन घातक संक्रामक बीमारी ‘टीबी’ की पहचान हुई थी।
  • 1739 - मुग़लों की राजधानी दिल्ली में फ़ारस की सेना ने कत्लेआम किया। दरअसल, मार्च 1739 में फ़ारस (अब ईरान) के बादशाह नादिरशाह ने भारत पर हमला कर दिया और करनाल में हुई लड़ाई में मुग़लिया सेना की बुरी तरह से शिकस्त हुई थी। मुग़लों की हार के बाद नादिरशाह का दिल्ली पर कब्जा हो गया। नादिरशाह जब अपने लाव लश्कर के साथ लाल किले पर पहुंचा तो यहां दंगे भड़क गए और लोगों ने उसकी सेना के कई सिपाहियों को मार दिया। इससे गुस्साए नादिरशाह ने दिल्ली में ‘कत्लेआम’ का आदेश दिया और आज की पुरानी दिल्ली के कई इलाकों में उसकी फौज ने आम लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को इतिहास में ‘कत्ले आम’ के तौर पर जाना जाता है।

22 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1961 - आज ही के दिन 16वीं लोकसभा सांसद एवं वर्तमान जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव का जन्म हुआ था।
  • 1960 - रागिनी त्रिवेदी - भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हैं।
  • 1929 - अनिसेत्ति रघुवीर - असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
  • 1922 - चिन्तामणी पानिग्रही - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उड़ीसा के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
  • 1894 - 22 मार्च के दिन ही भारत की स्वतंत्रता के लिए चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म हुआ था।
  • 1885 - गुलाम याज़दानी - भारतीय पुरातत्त्व वैज्ञानिक थे।
  • 1882 - आज ही के दिन उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक मुंशी दयानारायण निगम का जन्म हुआ था।
  • 1877 - टी. वी. सुन्दरम अयंगर - भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी थे।

22 मार्च को हुए निधन

  • 2021 - सागर सरहदी - भारतीय हिन्दी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक थे।
  • 2007 - आज ही के दिन भारतीय दार्शनिक उप्पलुरी गोपाल कृष्णमूर्ति का निधन हुआ था।
  • 2000 - वमुज़ो फेसाओ - नागालैंड के आठवें मुख्यमंत्री रहे।
  • 1977 - 22 मार्च के दिन केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी ए. के. गोपालन का निधन हुआ था।
  • 1971 - आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी हनुमान प्रसाद पोद्दार का निधन हुआ था।

22 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व जल दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.