आज का इतिहास · Today in History
2 मार्च का इतिहास (2 March Ka Itihas)
देश और दुनिया में 2 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इं...
2 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1949 में आज ही के दिन भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली और ‘भारत कोकिला’ के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू का निधन हुआ था। 2006 में 2 मार्च को ही नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता संपन्न हुआ था।
2 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2009- चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में सम्पन्न करने की घोषणा की। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम के निवेशकों के निदेशकों के बोर्ड ने दोनों कम्पनियों के विलय के प्रस्ताव को मंज़ूदी दी।
- 2008-
- आइगेट कॉर्पोरेशन ने फनी मूर्ति को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
- हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया के दफ़्तर पर इस्रायली युद्धक विमानों ने हमला किया। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर इराक पहुँचे। नेपाल सरकार ने पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर संघर्षरत देसी जातीय समूहों के एक गठबंधन से समझौता किया।
- 2006 -
- नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।
- भारत ने परमाणु शक्ति के सम्बन्ध में अमेरिका के साथ राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के दिल्ली आगमन पर समझौता किया।
- 2002 - कूलम (आस्ट्रेलिया) में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन शुरू, पाकिस्तान को पुन: शामिल करने से इन्कार, फ़िलिस्तीन ने इस्रायल से सभी सम्बन्ध तोड़े।
- 2000 - चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा करने के बाद स्वदेश रवाना।
- 1999 - व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का सं.रा. अमेरिका द्वारा खंडन।
- 1997 - चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि।
- 1995 - इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता।
- 1983 - आज ही के दिन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
- 1982 - 2 मार्च के दिन ही बिहार की राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन हुआ था।
- 1970 - आज ही के दिन जिम्बाब्बे एक स्वतंत्र गणराज्य बना था।
- 1919 - 2 मार्च के दिन ही अंतरराष्ट्रीय मार्क्सवाद की पहली बैठक मास्को में हुई थी।
- 1901 - आज ही के दिन दुनिया की पहली वायरलैस टेलीग्राफ कंपनी हवाई में खुली थी।
- 1866 - 2 मार्च के दिन ही निड्ल कंपनी एक्सेलसियर ने सिलाई मशीन की सुई बनानी शुरू की थी।
- 1836 - आज ही के दिन टेक्सास ने मेक्सिको से अपनी फ्रीडम की घोषणा की थी।
- 1819 - 2 मार्च के दिन ही अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया था।
2 मार्च को जन्मे व्यक्ति
- 1986 - जयन्त तालुकदार, भारतीय तीरंदाज़ खिलाड़ी।
- 1985 - 2 मार्च के दिन ही अमरीकन फुटबाल के खिलाड़ी रैजी बुश का जन्म हुआ था।
- 1982 - आज ही के दिन अमरीकन अभिनेत्री जेसिका बील का जन्म हुआ था।
- 1977 - 2 मार्च के दिन ही अंग्रेज क्रिकेटर एंड्र्यू स्ट्रॉस का जन्म हुआ था।
- 1953 - मनोरंजन साहू- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के पूर्व प्रमुख, शल्य चिकित्सा विभाग के पूर्व अध्यक्ष और क्षारसूत्र चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ हैं।
- 1932 - बसंत सिंह खालसा, राजनीतिज्ञ
- 1926 - पी. के. वासुदेवन नायर - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीति दल 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी' से था।
- 1924 - गुलशन राय - हिन्दी फ़िल्म निर्माता व वितरक थे।
2 मार्च को हुए निधन
- 2021 - बी. एस. नारंग - प्रसिद्ध शास्त्रीय वादक तथा संगीतकार थे।
- 2014 - पवन दीवान - छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता, संत और कवि थे।
- 2010 - सैयद अली - भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी थे।
- 1949 - सरोजिनी नायडू, सुप्रसिद्ध कवयित्री।
- 1869 - हरकोर्ट बटलर, उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल।
Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.