Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

1 मार्च का इतिहास (1 March Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 49 entries

Share

देश और दुनिया में 1 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इं...

1 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1995 में आज ही के दिन इंटरनेट के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन्स में से एक सर्च इंजन याहू (Yahoo) की शुरुआत हुई थी। 2006 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे थे।

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2010-
    • भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि समेत व्यापार, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दस समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
    • हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया।

  • 2009- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने चावला को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने की घोषणा की।
  • 2008-
    • उत्तर प्रदेश के केबिनेट सचिव शशांक शेखर ने सचिवालय के शासकीय प्रधान का दायित्व तथा कैबिनेट मंत्री का दर्जा छोड़ा। निजी क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी वाणिज्य बैंक आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने न्यूयार्क में अपनी शाखा खोली।
    • वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहते हुए पानी की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिलने का दावा किया।
  • 2007 - अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के प्रथम बिशप बने।
  • 2006 - आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे थे।
  • 2005 - सोयूज-यू राकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित।
  • 2004 - रूस के राष्ट्रपति ने मिखाइल फ़्रैदकोव को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। हैती के राष्ट्रपति ज्यों बर्तरा एसिस्तदे देश छोड़कर दक्षिण अफ़्रीका भागे।
  • 2002 - यूरो क्षेत्र के 10 देशों की मुद्रा समाप्त, 'यूरो' अब 30 करोड़ लोगों की वैध मुद्रा बना।
  • 2001 - उत्तर-पश्चिमी अमेरिका में भूकम्प, फिजी की अंतरिम सरकार अवैध घोषित, लश्कर-ए-तोइबा सहित 21 आतंकवादी संगठनों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध।
  • 2000 - मोहम्मद अहमद अल गयूम के स्थान पर मुबारक अल शामेख लीबिया के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 1999 - मानव संहारक बारूदी सुरंगों (एंटी पर्सेनिबल माइन्स) के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि (ओटावा संधि) लागू हुआ।
  • 1996 - विद्युत उत्पादन हेतु थर्मो न्यूस्लियर रिएक्टर स्थापित करने के उद्देश्य से भारत, रूस, चीन और ईरान एशियन फ़ाउंडेशन फ़ॉर थर्मोन्यूक्लियर स्टडीज नामक संस्थान स्थापित करने पर सहमत।
  • 1995 - 1 मार्च को ही इंटरनेट के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन्स में से एक सर्च इंजन याहू (Yahoo) की शुरुआत हुई थी।
  • 1966 - आज ही के दिन ब्रितानी वित्त मंत्री जेम्स कैलाहन ने ब्रितानी मुद्रा व्यवस्था में परिवर्तन की घोषणा की थी।
  • 1954 - 1 मार्च को ही अमेरिका ने बिकिनी द्वीप-समूह में हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था।
  • 1947 - आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय निगराणी कोष ने कार्य शुरू किया था।
  • 1928 - 1 मार्च को ही भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन जी ने प्रकाश के विवर्तन का अपना शोध दुनिया के सामने पेश किया था।
  • 1923 - आज ही के दिन ग्रीक ने ग्रेगोरीयन कैलेंडर अपनाया था।
  • 1872 - 1 मार्च को ही दुनिया के पहले येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना हुई थी।

1 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1992 - शरद कुमार - भारतीय पैरा एथलीट हैं।
  • 1983 - मैरी कॉम - भारतीय महिला मुक्केबाज़।
  • 1969 - तपन कुमार गोगोई - भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो भारत के असम राज्य है।
  • 1968 - सलिल अंकोला, भारतीय क्रिकेटर और टीवी अभिनेता।
    • कुंजारानी देवी, भारतीय महिला भारोत्तोलक खिलाड़ी।
  • 1967 - निरंजन ज्योति - भारतीय जनता पार्टी की एक राजनेता हैं।
  • 1964 - वांगा गीता - आंध्र प्रदेश की जानी मानी महिला राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1963 - चरणजीत सिंह चन्नी - भारत के पंजाब राज्य के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1953 - एम.के. स्टालिन - भारतीय राजनितज्ञ एवं पूर्व अभिनेता हैं जो तमिलनाडु के 8वें मुख्यमंत्री बने हैं।
  • 1951 - नितीश कुमार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं पूर्व रेल मंत्री, बिहार के 22वें मुख्यमंत्री
  • 1944 - बुद्धदेव भट्टाचार्य - पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।
    • लौरेम्बम बिनो देवी - भारतीय राज्य मणिपुर की हस्तशिल्पी हैं।
  • 1942 - आज ही के दिन लेखक रमेश उपाध्याय का जन्म हुआ था।
  • 1941 - गणेशी लाल - भारतीय जनता पार्टी से जुड़े राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1934 - अतीन बंद्योपाध्याय - बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
  • 1930 - 1 मार्च के दिन ही भारत के मशहूर उद्योगपति राम प्रसाद गोएंका का जन्म हुआ था।
  • 1917 - करतार सिंह दुग्गल - पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक थे।
  • 1916 - मान कौर - भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट थीं।
  • 1903 - बिष्णुपद मुखर्जी - भारतीय औषध विज्ञानी और आर्थोपेडिक सर्जन थे।

1 मार्च को हुए निधन

  • 2017 -तारक मेहता - गुजराती साहित्यकार थे।
  • 2014 - बंगारू लक्ष्मण - 2000 से 2001 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
  • 1989 - आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ वसन्तदादा पाटिल का निधन हुआ था।
  • 1988 - 1 मार्च के दिन हिंदी के प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी का निधन हुआ था।
  • 1979 - जयरामदास दौलतराम - भारत के स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनेता थे।
  • 1974 - कोतारो तनाका - जापानी न्यायविद, क़ानून और राजनीति के प्रोफेसर थे।
  • 1914 - लॉर्ड मिण्टो द्वितीय भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल थे।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.