Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

12 मई का इतिहास (12 May Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 26 entries

Share

देश और दुनिया में 12 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटर...

12 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1459 में आज ही के दिन जोधपुर की स्थापना हुई थी। 2008 में 12 मई को भूकंप से चीन में 87 हजार लोगों की मृत्यु हुई थी और इस भूकंप से 4 लाख से अधिक लोग घायल हुए थे। 

1666 में आज ही के दिन पुरंदर की संधि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे थे। 1945 में 12 मई के दिन ही भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन का जन्म हुआ था। 

1965 में 12 मई के दिन ही इजराइल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरू करने के लिए पत्रों का आदान-प्रदान किया था। 1993 में आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन हुआ था।

12 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2010 - आज ही के दिन लीबिया में त्रिपोली इंटरनेशनल हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 की मृत्यु हो गई थी।
  • 2008 - आज ही के दिन जजों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया था।
  • 2008 - चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी और इस भूकंप से 3.50 लाख से अधिक लोग घायल हो गए थे।
  • 1999 - रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त, अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से इस्तीफ़ा।
  • 1915 - क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा था।
  • 1689 - आज ही के दिन इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया था। 
  • 1666 - आज ही के दिन पुरंदर की संधि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे थे। 
  • 1459 - 12 मई को ही राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की थी।

12 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 2002 - सौरभ चौधरी - भारतीय निशानेबाज़ हैं।
  • 1989 - शिखा पांडे - भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
  • 1982 - मारगनी भरत - राजमुंदरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, आंध्र प्रदेश से 17वीं लोकसभा के सांसद हैं।
  • 1980 - ऋषि सुनक - भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेता हैं।
  • 1945 - के. जी. बालकृष्णन - भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1944 - घनश्याम नायक - भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।
  • 1933 - नंदू नाटेकर - पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था।
  • 1926 - आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के 21वें राज्यपाल वीरेन जे शाह का जन्म हुआ था।
  • 1875 - कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य - प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।
  • 1895 - जे. कृष्णमूर्ति, एक दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बड़े ही कुशल एवं परिपक्व लेखक थे।
  • 1820 - फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल - 'आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता' एक नर्स थीं।
  • 1954 - के. पलानीस्वामी- राजनीतिज्ञ एवं तमिल नाडु के 13वें मुख्यमंत्री।
  • 1917 - सीता देवी (महारानी) - बड़ौदा की महारानी थीं।

12 मई को हुए निधन

  • 2015 - सुचित्रा भट्टाचार्य - बांग्ला भाषा की प्रसिद्ध महिला उपन्यासकार थीं।
  • 1993 - शमशेर बहादुर सिंह, हिन्दी कवि।
  • 1984 - धनंजय कीर - बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जीवनी लिखने वाले साहित्यकार थे।
  • 1984 - अलकनन्दा (नृत्यांगना) - भारत की कत्थक नृत्यांगना थीं।

12 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (मॉर्डन नर्सिंग की जनक फ़्लोरेंस नाइटेंगिल का जन्म दिवस)

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.