Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

11 मई का इतिहास (11 May Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 33 entries

Share

देश और दुनिया में 11 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटर...

11 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 11 मई 1998 को भारत सरकार ने पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया था। 2000 में 11 मई के ही दिन भारत की आबादी ने 1 अरब का आंकड़ा छूआ था। 

1951 में आज ही के दिन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था और 1962 में 11 मई को ही सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया था और उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया।

11 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2010 -
    • भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश एसएच कपाड़िया को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 38वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। वे इस पद पर 29 सितंबर 2012 तक रहेंगे।
    • भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक खंड़पीठ ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पंचायत और स्थानीय चुनाव में राज्य सरकार को आरक्षण देने का अधिकार है।
  • 2008 - दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया। न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
  • 2007 - आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने बहुमत हासिल किया और पार्टी नेता मायावती ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी।
  • 2005 - बगलिहार परियोजना पर भारत-पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।
  • 2002 - बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
  • 2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन, अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी।
  • 2000 - 11 मई को ही भारत की जनसंख्या 1 अरब पहुंची थी।
  • 2000 - दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्मी 'आस्था' भारत का एक अरबवाँ बच्चा।
  • 1998 - आज ही के दिन यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना था।
  • 1998 - 11 मई को ही भारत ने राजस्थान के पोखरण में 3 परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया था।
  • 1995 - आज ही के दिन अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1988 - आज ही के दिन फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1965 - आज ही के दिन बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1962 - 11 मई को ही सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया था और उन्होंने डा. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया।
  • 1951 - आज ही के दिन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था।
  • 1940 - आज ही के दिन ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग सर्विस ने अपनी हिंदी सेवा की शुरुआत की थी।
  • 1833 - आज ही के दिन अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1784 - 11 मई को ही अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि हुई थी।

11 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1976 - आज ही के दिन पंजाबी गायक अमिरंदर गिलऴ का जन्म हुआ था। 
  • 1957 - शक्ति सिन्हा - भूतपूर्व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव थे।
  • 1950 - 11 मई के दिन ही हिंदी फिल्मों के अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर का जन्म हुआ था।
  • 1937 - आज ही के दिन वेस्टइंडीज के विकेटकीपर डेविड एलन का जन्म हुआ था।
  • 1933 - सागर सरहदी - भारतीय हिन्दी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक थे।
  • 1922 - 11 मई के दिन ही हेर्ररर, फिलिपिन्सी सुप्रीम कोर्ट न्यायविद् एमरफिना मेलनसिओ का जन्म हुआ था।
  • 1918 - आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का जन्म हुआ था। 
  • 1912 - 11 मई के दिन ही कहानीकार और लेखक सआदत हसन मंटो का जन्म हुआ था।
  • 1904 - के. वी. के. सुंदरम - भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
  • 1903 - एस. एम. श्रीनागेश - भारतीय थल सेना के तृतीय थल सेनाध्यक्ष थे।

11 मई को हुए निधन

  • 2002 - आज ही के दिन ही भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का निधन हुआ था। 
  • 1994 - 11 मई के दिन ही अमेरिकी लेखक लुईस बी पॉलर का निधन हुआ था। 

11 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.