Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

7 जनवरी का इतिहास (7 January Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 47 entries

Share

देश और दुनिया में 7 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इं...

7 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1980 में आज ही के दिन भारत की जनता ने एक बार फिर से देश की सत्ता इंदिरा गांधी के हाथों सौंप दी थी। 1950 में 7 जनवरी को ही हिन्दी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म हुआ था।

7 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2020 - नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने भुगतान तेज और सुरक्षित करने के लिए वज्र प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। मंच ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है।
    • ईरान की संसद ने एक विधेयक पारित कर सभी अमेरिकी बलों को आतंकवादी घोषित कर दिया।
    • रवींद्र नाथ महतो को सर्वसम्मति से झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।
    • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक 'कर्मयोद्धा ग्रंथ' का विमोचन किया।
    • केंद्र सरकार ने कई मीडिया घरानों को पहला ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान’ प्रदान किया। इस सम्‍मान का उद्देश्‍य योग के संदेश के प्रसार में मीडिया के योगदान को रेखांकित करना है।
  • 2015 - पेरिस में दो बंदूकधारियों ने ‘चार्ली आब्दो’ पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।
    • यमन की राजधानी सना में एक पुलिस कॉलेज के बाहर हुए कार बम धमाके में 38 लोगों की मौत और 63 से अधिक लोग घायल।
  • 2010 - जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हो गयी।
  • 2009 - आई टी कम्पनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू ने अपेन पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2008 -
    • राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने विनोद राय को नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद की शपथ दिलाई। भारत व मलेशिया वायुसेना के पायलटों और युद्धपोतों के कर्मियों के प्रशिक्षण समेत रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।
    • जार्जिया में नेल मिखै साकाश विली को पुन: देश का राष्ट्रपति चुना गया।
  • 2003 - जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की।
  • 2000 - जकार्ता (इंडोनेशिया) में 10 हज़ार मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा की।
  • 1999 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्रवाही शुरू।
  • 1989 - जापान के सम्राट हिरोहितो का देहावसान, आकिहितो नये सम्राट घोषित।
  • 1987 - कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किये।
  • 1981 - 7 जनवरी के दिन ही भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म हुआ था।
  • 1980 - भारी बहुमत के साथ इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी।
  • 1972 - स्पेन के इबीसा क्षेत्र में विमान दुर्घटना में चालक दल के छह सदस्यों समेत 108 यात्रियों की मौत।
  • 1959 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्यूबा में फिदेल कास्त्रो की नई सरकार को मान्यता प्रदान की।
  • 1953 - अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम बनाने की घोषणा की।
  • 1929 - मदर टेरेसा ने कलकत्ता पहुंचकर ग़रीब और बीमार लोगों के लिए चिकित्सा कार्य शुरु किया।
  • 1859 - सिपाही विद्रोह में संलिप्तता के मामले में मुग़ल सम्राट बहादुरशाह ज़फर (द्वितीय) के ख़िलाफ़ सुनवाई शुरू।
  • 1789 - अमेरिकी जनता ने जाॅर्ज वाशिंगटन को देश का पहला राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया।
  • 1761 - पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफ़ग़ान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया।

7 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1981 - कृष्णन शशिकिरण - भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी हैं।
  • 1979 - बिपाशा बसु - हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री
  • 1967 - इरफ़ान ख़ान - भारतीय हिन्दी सिनेमा और टेलीविजन के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
  • 1961 - सुप्रिया पाठक, भारतीय अभिनेत्री
  • 1957 - रीना रॉय - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री
  • 1955 - ममता शंकर - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
  • 1950 - शांता सिन्हा - अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता हैं।
    • आज ही के दिन हिन्दी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म हुआ था।
  • 1947 - शोभा डे, भारतीय लेखक
  • 1935 - शशिकला काकोदकर - गोवा की भूतपूर्व दूसरी मुख्यमंत्री थीं।
  • 1934 - सुरेश चंद्र गुप्ता - भारतीय वैज्ञानिक हैं।
  • 1932 - उबैद सिद्दिकी - भारतीय राष्ट्रीय अनुसंधान प्रोफेसर और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के संस्थापक-निदेशक थे।
  • 1922 - पियरे रामपाल, फ्रांसीसी बाँसुरी वादक।
  • 1917 - आर. के. बीजापुरे - भारतीय शास्त्रीय वादक कलाकार थे।
  • 1893 - जानकी देवी बजाज - गाँधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक थीं।
  • 1851 - जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन - प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक।

7 जनवरी को हुए निधन

  • 2018 - बलदेव वंशी - समकालीन कवि एवं लेखक थे।
  • 2017 - मारियो सोरेस - पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति
  • 2016 - मुफ़्ती मोहम्मद सईद - भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री थे।
  • 1966 - बिमल राय - हिन्दी फ़िल्मों के एक महान् फ़िल्म निर्देशक।
  • 1943 - आज ही के दिन वाई-फाई के जनक मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्‍कारक निकोला टेस्‍ला का निधन हुआ था।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.