Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

5 सितंबर का इतिहास (5 September Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 39 entries

Share

देश और दुनिया में 5 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 5 सितंबर वर्ष का 248 वाँ (लीप वर्ष में यह 249 वाँ) दिन है। साल में अभी और 117 दिन शेष हैं।

5 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि भारत में शिक्षक दिवस को पहली बार 5 सितंबर 1962 में मनाया गया था। भारत में शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद और दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। जीवन भर भारत के युवाओं को शिक्षित करने वाले डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का 17 अप्रैल 1975 को चेन्नई में निधन हुआ था। 

5 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2014 - विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक़, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।
  • 2011 में आज ही के दिन भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की ओर से तैयार एटीएम से चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया था।
  • 2009 में 5 सितंबर को ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 10 कंपनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया था।
  • 2008 में आज ही के दिन रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भेंट की थी।
  • 2005 - मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
  • 2002 - अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।
  • 2001 में 5 सितंबर के दिन ही फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद के लिए चुने गए थे।
  • 2000 में आज ही के दिन नील्जिमालम्बा रूस में अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त होने वाली पहली एशियाई महिला बनीं थीं।
  • 1997 - अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।
  • 1999 - वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1991 में 5 सितंबर को ही नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे।
  • 1987 में आज ही के दिन अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिए 17,500 डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।
  • 1975 - पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • 1972 - म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।
  • 1944 में 5 सितंबर को ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की थी।
  • 1914 में आज ही के दिन ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ था।
  • 1839 में 5 सितंबर को ही चीन में पहला अफीम युद्ध शुरू हुआ था।
  • 1836 में आज ही के दिन सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
  • 1798 में 5 सितंबर के दिन ही फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया था।
  • 1666 - लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।

5 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1993 - अजीत सिंह यादव - भाला फेंक के भारतीय पैरा एथलीट हैं।
  • 1986 - प्रज्ञान ओझा - भारतीय क्रिकेटर हैं।
  • 1958 - के. के. अग्रवाल - भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ थे।
  • 1938 - अमृत तिवारी - भारतीय दंत चिकित्सक थीं।
  • 1933 - लक्ष्मीनारायण रामदास - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' पाने वाले भारतीय।
  • 1910 में 5 सितंबर के दिन ही भारतीय क्रिकेटर फ़िरोज़ पलिया का हुआ था।
  • 1905 में आज ही के दिन प्रसिद्ध उपन्यासकार वाचस्पति पाठक का जन्म हुआ था।
  • 1888 में 5 सितंबर को ही भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था।
  • 1872 में आज ही के दिन तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक चिदंबरम पिल्लई का जन्म हुआ था।

5 सितंबर को हुए निधन

  • 1997 में 5 सितंबर के दिन ही विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन हुआ था।
  • 1995 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार सलिल चौधरी का निधन हुआ था।
  • 1991 में 5 सितंबर को ही भारतीय, व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का निधन हुआ था।
  • 1988 - आर. डी. भण्डारे - भारतीय राजनीतिज्ञ, न्यायविद और अम्बेडकरवादी कार्यकर्ता थे।
  • 1986 -
    • आज ही के दिन अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का निधन हुआ था।
    • अम्बिका प्रसाद दिव्य - भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार।
  • 1918 - रतनजी टाटा - 'टाटा समूह' को खड़ा करने वाले चार लोगों में से एक थे।

5 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • शिक्षक दिवस
  • राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.