Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

4 मई का इतिहास (4 May Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 29 entries

Share

देश और दुनिया में 4 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव...

4 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि ब्रिटेन ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप की पहली महिला प्राइम मिनिस्टर मार्गेरेट थैचर को दुनिया में आयरन लेडी के तौर पर जाना जाता है। उन्हें 4 मई को ही ब्रिटेन की प्राइम मिनिसटर चुना गया था। 1799 में 4 मई के दिन ही मैसूर के टीपू सुल्तान की श्रीरंगपत्तनम की लड़ाई में मृत्यु हो गई थी।

1854 में भारत की पहली डाक टिकट को औपचारिक तौर पर जारी किया गया था। 1945 में जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया था और 1980 में इस दिन को कोल माइंस डे के तौर पर मनाने की घोषणा की गई थी।

4 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 -
    • सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी 'सेल' ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया।
    • म्यांमार की राजधानी रंगून व आसपास के क्षेत्रों में आये भीषण चक्रवाती तूफ़ान नरगिस ने भारी तबाही मचायी। लोकप्रिय पोर्टल 'याहू' को ख़रीदने के लिए प्रयत्नशील माइक्रोसोफ़्ट कारपोरेशन ने अपना प्रस्ताव वापस लिया।
  • 2007 - बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न।
  • 2006 - आज ही के दिन नेपाल के माओवादी विद्रोहियों ने देश की नई सरकार के साथ शांति वार्ता में भाग लेने पर सहमति जताई थी।
  • 2003 - मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 1999 - भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) में शुरू।
  • 1994 - काहिरा में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी नेताओं द्वारा फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1983 - आज ही के दिन चीन ने परमाणु परीक्षण किया था।
    • आज ही के दिन को कोल माइंस डे के तौर पर मनाने की घोषणा की गई थी।
    • आज ही के दिन जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने थे।
  • 1979 - मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की प्राइम मिनिस्टर चुना गया था और पूरे यूरोप में वह यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं।
  • 1975 - आज ही के दिन ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई थी।
  • 1959 - आज ही के दिन पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था।
  • 1945 - 4 मई के दिन ही जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया था।
  • 1924 - आज ही के दिन पेरिस में आठवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी।
  • 1896 - आज ही के दिन लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ था।
  • 1854 - 4 मई के दिन ही भारत की पहली डाक टिकट को औपचारिक तौर पर जारी किया गया था।

4 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1935 - दलीप कौर तिवाना - पंजाबी की प्रतिष्ठित, बहुचर्चित अग्रज लेखिका थीं।
  • 1922 - आज ही के दिन शार्क लेडी के नाम से जानी जाने वाली अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म हुआ था।
  • 1905 - अन्ना चांडी - भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं।
  • 1902 - के. सी. रेड्डी - कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1900 - नित्यानंद कानूनगो - भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिनका सम्बंध उड़ीसा राज्य से था।
  • 1767 - त्यागराज - प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ।

4 मई को हुए निधन

  • 2008 - आज ही के दिन प्रसिद्ध तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन हुआ था।
  • 1980 - 4 मई के दिन ही यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन हुआ था।
  • 1957 - आज ही के दिन भारतीय इतिहासकार हेमचंद्र रायचौधरी का निधन हुआ था।
  • 1932 - रामदेनी सिंह - बिहार के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्हें फाँसी की सज़ा हुई थी।
  • 1799 - 4 मई के दिन ही मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का निधन हुआ था। 

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.