Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

30 जून का इतिहास (30 June Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 2 min read 23 entries

Share

30 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं से भरा हुआ है, जिन्होंने भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के इतिहास को भी प्रभावित किया है। इस दिन अलग-अलग वर्षों में राजनीतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक क्षेत्रो...

30 जून का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं, जन्म और मृत्यु के लिए जाना जाता है। यह दिन भारत और विश्व के लिए कई क्षेत्रों जैसे साहित्य, विज्ञान, खेल, सिनेमा, और राजनीति में खास महत्व रखता है। इस दिन न केवल महान हस्तियों का जन्म हुआ, बल्कि कई ऐतिहासिक घटनाएँ भी घटीं, जिन्होंने दुनिया को प्रभावित किया। नीचे दी गई तालिकाओं में 30 जून से जुड़ी सभी जानकारी को सरल और व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया गया है, जिसमें भारतीय और वैश्विक इतिहास, खेल, सिनेमा, संगीत, और वैज्ञानिक उपलब्धियाँ शामिल हैं।

30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 -
    • रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया।
    • भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पाकिस्तान सरकार ने कबाइली ख़ैबर दर्रा क्षेत्र में दहशत फैला रहे तीन आतंकी गुटों पर प्रतिबन्ध लगाया। राबर्ट मुगावे ने जिम्बाव्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • 2007 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया।
  • 2006 - फ़ुटबाल विश्वकप में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया।
  • 2005 - ब्राजील ने कनफ़ेडरेशन फ़ुटबाल कप जीता।
  • 2003 - चार आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन।
  • 2002 - ब्राजील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया।
  • 1999 - आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फ़िशर का इस्तीफ़ा।

30 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1969 - भूपेन्द्र यादव - भारतीय राजनीतिज्ञ और राज्य सभा के सांसद हैं।
  • 1956 - हरिवंश नारायण सिंह - भारतीय पत्रकार और राजनेता हैं।
  • 1934 - सी. एन. आर. राव - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
  • 1928 - कल्याणजी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर।
  • 1921 - रघुवंश - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक थे।
  • 1911 - नागार्जुन - भारतीय साहित्यकार।
  • 1903 - मुकुट बिहारी लाल भार्गव - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य थे।

30 जून को हुए निधन

  • 2007 - साहिब सिंह वर्मा - भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष व तेरहवीं लोक सभा के सांसद थे।
  • 1985 - के. एच. आरा - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार थे।
  • 1970 - आशा देवी आर्यनायकम - एक समर्पित महिला थीं जिन्होंने अनभिज्ञता को दूर करने और ज्ञान, प्रेम और विश्वास से भरी दुनिया बनाने की कोशिश की।
  • 1917 - दादा भाई नौरोजी - भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक।

30 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • संथाल हूल दिवस
  • अन्तरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.