Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

30 दिसंबर का इतिहास (30 December Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 41 entries

Share

देश और दुनिया में 30 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और...

30 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1943 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया था। 1949 में 30 दिसंबर के दिन ही भारत ने चीन को मान्यता दी थी। 2008 में आज ही के दिन सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

30 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 की मौत।
  • 2008 - सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
  • 2007 - स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।
  • 2006 - इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ाँसी दी गई।
  • 2003 - आस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता।
  • 2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता।
  • 2001 - लश्कर-ए-तोइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार; महमूद अजहर जेल भेजे गए।
  • 2000 - जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित।
  • 1996 - ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त।
  • 1993 - 30 दिसंबर के दिन ही वेटिकन ने इजरायल को मान्यता दी थी।
  • 1979 - पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।
  • 1975 - अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।
  • 1949 - भारत ने चीन को मान्यता दी।
  • 1943 - स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।
  • 1938 - आज ही के दिन वीके जोरिकिन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया था।
  • 1935 - इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेडक्रॉस इकाई ध्वस्त।
  • 1922 - रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी।
  • 1919 - आज के दिन लंदन में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश हुआ था।
  • 1906 - अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना ढाका (अब बंगलादेश) में हुई।
  • 1893 - रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1873 - अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन।
  • 1803 - ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।
  • 1703 - जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।
  • 1687 - को एक चार्टर जारी किया जिसमें जन प्रतिनिधि शासन की स्थापना, सुचारू न्यायिक पद्धति का विकास और करारोपण अधिकारों का उल्लेख किया गया। इस चार्टर के अन्तर्गत मद्रास का पहला नगर निगम स्थापित किया गया था।

30 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1992 - 30 दिसंबर के दिन ही भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा का जन्म हुआ था।

  • 1950 - हनुमप्पा सुदर्शन- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता
  • 1944 - वेद प्रताप वैदिक - भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी हैं।
  • 1935 - मैनुअल आरों - प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर हैं।
  • 1923 - प्रकाशवीर शास्त्री - संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध।
  • 1917 - भाई मोहन सिंह - भारत के प्रख्यात उद्योगपति, जो दिग्गज दवा कम्पनी 'रैनबैक्सी' के संस्थापक थे।
  • 1902 - आचार्य रघुवीर - महान भाषाविद, प्रख्यात विद्वान्‌, राजनीतिक नेता तथा भारतीय धरोहर के मनीषी थे।
  • 1879 - रमण महर्षि - बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक।
  • 1865 - रुडयार्ड किपलिंग - 'नोबेल पुरस्कार' से सम्मानित ब्रिटिश लेखक और कवि थे।

30 दिसंबर को हुए निधन

  • 2018 - मृणाल सेन - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता व निर्देशक।
  • 2014 - जे. बी. मोरायश - कोंकणी भाषा के कवि व लेखक थे।
  • 2009 - राजेन्द्र अवस्थी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और 'कादम्बिनी पत्रिका' के सम्पादक।
  • 1990 - रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।
  • 1975 - दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार।
  • 1971 - विक्रम साराभाई - जाने माने वैज्ञानिक ।
  • 1968 - ट्रीगवी ली - प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक थे।
  • 1706 - मार्टिन - पुड्डुचेरी के संस्थापक तथा गवर्नर जनरल।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.