Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

3 सितंबर का इतिहास (3 September Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 36 entries

Share

देश और दुनिया में 3 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 3 सितंबर वर्ष का 246 वाँ (लीप वर्ष में यह 247 वाँ) दिन है। साल में अभी और 119 दिन शेष हैं।

3 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1984 में 3 सितंबर के दिन ही दक्षिण अफ्रीका ने संविधान को अंगीकार किया था। 1971 में आज ही के दिन कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना था।

1964 में 3 सितंबर के दिन ही अमेरिकी अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट केनेडी ने इस्तीफा दिया था। 1992 में आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान साक्षी मलिक का जन्म हुआ था।

3 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2014 - भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत।
  • 2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी।
  • 2008 में आज ही के दिन राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का दोबारा प्रमुख चुना गया।
  • 2007 - चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
  • 2006 - यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त। भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • 2004 - रुसी सैनिकों ने अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से स्कूल मुक्त कराया।
  • 2003 - पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
  • 1998 में 3 सितंबर के दिन ही नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की थी।
  • 1984 -
    • 3 सितंबर के दिन ही दक्षिण अफ्रीका ने संविधान को अंगीकार किया था।
    • दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।
  • 1971 में आज ही के दिन कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना था।
  • 1964 में 3 सितंबर के दिन ही अमेरिकी अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट केनेडी ने इस्तीफा दिया था।
  • 1950 में आज ही के दिन एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 वर्ल्‍ड चैपिंयन बने थे।
  • 1943 में 3 सितंबर के दिन ही द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक देश इटली ने हथियार डालने के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1943 में आज ही के दिन दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया था।
  • 1939 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ।
  • 1924 में 3 सितंबर के दिन ही चीन में गृह युद्ध की शुरुआत हुई थी।
  • 1921 में आज ही के दिन बेल्जियम में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी।
  • 1900 में 3 सितंबर के दिन ही रूसी सेना ने रूस और मंचूरियाई सीमा के दोनों तरफ आमूर नदी पर नियंत्रण स्थापित किया था।
  • 1833 में आज ही के दिन अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र ‘न्यूयार्क सन’ बेंजामिन एच डे के द्वारा शुरू किया गया था।
  • 1783 में 3 सितंबर के दिन ही अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हुआ था।
  • 1791 में आज ही के दिन फ्रांस की नेशनल असेंबली ने फ्रांसीसी संविधान को पारित किया था।
  • 1783 - अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।

3 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1992 में आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान साक्षी मलिक का जन्म हुआ था।
  • 1976 में 3 सितंबर के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय का जन्म हुआ था।
  • 1974 - राहुल साघवी- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
  • 1971 - किरण देसाई - भारतीय मूल की अंग्रेज़ी उपन्यासकार हैं।
  • 1957 - जग्गी वासुदेव - विश्व प्रसिद्ध रहस्यवादी और भारतीय मूल के योगी हैं।
  • 1940 - प्यारेलाल - हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक।
  • 1931 - सी. पी. ठाकुर - प्रख्यात चिकित्सक, एक सफल राजनीतिज्ञ, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भूतपूर्व राज्य सभा सांसद हैं।
  • 1926 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा में हिंदी और बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता उत्तम कुमार का जन्म हुआ था।
  • 1923 में 3 सितंबर के दिन ही सुप्रसिद्ध तबला वादक किशन महाराज का जन्म हुआ था।
  • 1905 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी कमलापति त्रिपाठी का जन्म हुआ था।
  • 1617 - रोशन आरा बेगम - मुमताज़ महल (नूरजहाँ) की पुत्री।

3 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.