Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

29 अगस्त का इतिहास (29 August Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 5 min read 50 entries

Share

देश और दुनिया में 29 अगस्त का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 29 अगस्त वर्ष का 241 वाँ (लीप वर्ष में यह 242 वाँ) दिन है। साल में अभी और 124 दिन शेष हैं।

29 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2000 में 29 अगस्त के दिन ही न्यूयॉर्क में 4 दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू हुआ था। 

1998 में आज ही के दिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1957 में 29 अगस्त के दिन ही कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम-1957 पारित किया था।

29 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012 - चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।
  • 2008-
    • तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।
    • झारखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शिबु सोरेन ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।
  • 2004 में आज ही के दिन एथेंस ओलंपिक का समापन हुआ था।
  • 2003 -
    • कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को ज़िम्मेदार ठहराया गया।
    • इराक के पवित्र शहर नजफ़ में हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।
  • 2002 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।
  • 2001 - पश्चिम एशिया में पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे; जापान के 'एच-2 ए' रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।
  • 2000 में 29 अगस्त के दिन ही न्यूयॉर्क में 4 दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू हुआ था।
  • 1999 - बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
  • 1998 में आज ही के दिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 1996 - आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
  • 1991 में 29 अगस्त के दिन ही डेन ओब्रिवन ने डेकाथलोन में 8,812 अंकों के साथ विश्व रिकार्ड बनाया था।
  • 1987 में 29 अगस्त को ही कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया गया था।
  • 1974 में आज ही के दिन चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी स्थापना हुई थी।
  • 1957 में 29 अगस्त के दिन ही कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम-1957 पारित किया था।
  • 1953 में आज ही के दिन रूस ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया था।
  • 1945 में 29 अगस्त को ही ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया था।
  • 1941 - रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
  • 1932 में आज ही के दिन नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतरराष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन हुआ था।
  • 1916 - अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की: फिलीपींस को मिली स्वतंंत्रता।
  • 1914 में 29 अगस्त को ही न्यूजीलैंड सैनिकों ने जर्मन समोआ पर कब्जा किया था।
  • 1898 में आज ही के दिन गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना हुई थी।
  • 1842 -
    • ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किये।
    • अफ़ीम युद्ध समाप्त।
  • 1833 - ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।
  • 1612 - सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तग़ालियों को हराया,

29 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1980 में आज ही के दिन भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक माधव श्रीहरि अणे का जन्म हुआ था।
  • 1977 - पी. वी. मिधुन रेड्डी - आंध्र प्रदेश से वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1969 - मेजर मनोज तलवार - भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों में से एक थे।
  • 1968 - बिक्रमजीत कंवरपाल - हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता थे। उन्होंने कई धारावाहिकों में काम किया था।
  • 1949 - के. राधाकृष्णन - भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक।
  • 1926 - रामकृष्‍ण हेगड़े - जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1925 - गोलप बोर्बोरा - भारतीय राज्य असम के छठे मुख्यमंत्री थे।
  • 1905 में 29 अगस्त के दिन ही भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था।
  • 1887 में आज ही के दिन भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक जीवराज मेहता का जन्म हुआ था।

29 अगस्त को हुए निधन

  • 2014 में आज ही के दिन फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन हुआ था।
  • 2007 में 29 अगस्त के दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे और स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का निधन हुआ था।
  • 2001 - मनुभाई राजाराम पंचोली - गुजराती भाषा के उपन्यासकार, लेखक, शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ थे।
  • 1999 - सुधीर कुमार वालिया - भारतीय थल सेना के जांबाजों में से एक थे।
  • 1994 में आज ही के दिन बांग्ला लेखक एवं पत्रकार तुषार कांति घोष का निधन हुआ था।
  • 1976 में 29 अगस्त को ही प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का निधन हुआ था।
  • 1956 - मलिक ग़ुलाम मोहम्मद - पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर-जनरल थे।
  • 1952 - सिस्टर यूप्रासिआ - भारतीय ईसाई महिला संत।
  • 1931 - जदोनांग एक युवा रोगमई नेता जिसने शक्तिशाली नागा आन्दोलन का गठन किया।

29 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस)
  • परमाणु परीक्षण विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.