आज का इतिहास · Today in History
27 जून का इतिहास (27 June Ka Itihas)
इतिहास में हर दिन अपने साथ कई कहानियाँ और घटनाएँ समेटे होता है, और 27 जून भी उन्हीं में से एक खास दिन है। यह दिन विश्व और भारत दोनों के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। चाहे वह युद्ध...
भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर विश्व युद्धों तक, विज्ञान की खोजों से लेकर सामाजिक आंदोलनों तक, 27 जून की तारीख ने हर युग में कोई न कोई छाप छोड़ी है। इस दिन से जुड़ी घटनाओं को जानना न केवल हमारे ज्ञान को समृद्ध करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे बीते समय की घटनाएँ आज के समाज और भविष्य को आकार देती हैं। आइए, इस लेख में हम 27 जून के दिन घटित कुछ प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं और व्यक्तित्वों की जानकारी विस्तार से प्राप्त करें।
27 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2015- भारत के फ़िल्म इतिहास में अपना एक ख़ास मुकाम रखने वाले सत्यजीत रे अथवा सत्यजित राय की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।
- 2008 -
- भारत व पाकिस्तान ने ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।
- पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सहअध्यक्ष आसिफ़ अली जरदारी छ: दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में तुर्की रवाना हुए।
- 2007 - जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।
- 2006 - गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गये।
- 2005 - ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
- 2004 - अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
- 2002 - जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।
27 जून को जन्मे व्यक्ति
- 1964 - पी. टी. उषा - भारतीय खिलाड़ी
- 1955 - पूर्णिमा वर्मन - भारतीय पत्रकार
- 1950 - नितिन मुकेश - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध भारतीय गायक हैं।
- 1939 - राहुल देव बर्मन - हिन्दी फ़िल्मों के संगीतकार।
- 1928 - आर. डी. प्रधान - पूर्व केंद्रीय गृह सचिव थे।
- 1922 - अकिलन - तमिल भाषा के साहित्यकार
- 1919 - अमला शंकर - मशहूर भारतीय नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर थीं।
- 1838 - वंदे मातरम के रचयिता और प्रसिद्ध बंगाली साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म नैहाटी, बंगाल (वर्तमान पश्चिम बंगाल) में।
27 जून को हुए निधन
- 1839 - रणजीत सिंह - 'भारतीय इतिहास' में प्रसिद्ध सिक्खों के महाराजा।
- 2008 - सैम मानेकशॉ - भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष, जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।
Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.