आज का इतिहास · Today in History
23 मई का इतिहास (23 May Ka Itihas)
देश और दुनिया में 23 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटर...
23 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1904 में वियना में पहली कुश्ती विश्व चैंपियनशिप का आयोजन आज ही के दिन किया गया था। 2008 में आज ही के दिन भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया था।
1848 में आज ही के दिन अमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएनथाल का जन्म हुआ था। 1945 में 23 मई को ही जर्मन तानाशाह हिटलर की यहूदी विरोधी खुफिया सेवा के प्रमुख हेनरिख हिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आत्महत्या की थी।
23 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2016- भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से पूरी तरह से भारत में बने स्पेस शटल RLV-TD को लॉन्च किया।
- 2014 - 23 मई के दिन रूस और चीन ने सीरिया में युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति का प्रयोग किया था।
- 2010 - आज ही के दिन उच्चतम न्यायालय ने बिना विवाह किए महिला और पुरुष के एक साथ रहने को अपराध नहीं माना था।
- 2009 - भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति 'रोह मू ह्यून' ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
- 2008 - आज ही के दिन 29 साल पुराने क्षेत्रीय विवाद को सुलझाने के लिए इंटरनेशनलकोर्ट ऑफ जस्टिस ने मिडिल रॉक्स को मलेशिया और पेड्रा ब्रांका को तिंगिंगपुर से सम्मानित किया था।
- आज ही के दिन भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया था।
- 2004 - 23 मई के दिन बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूब गए थे।
- 2001 - पाकिस्तान का भारत को एम.एफ़.एन. का दर्जा देने से पुन: इंकार।
- 1999 - योहानिस रौ संघीय जर्मनी के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
- 1994 - आज ही के दिन सऊदी अरब में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई थी।
- 1984 - बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
- 1977 - बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।
- 1951 - आज ही के दिन चीन ने एक स्वायत्त क्षेत्र के रूप में तिब्बत पर कब्जा कर लिया था।
- 1949 - आज ही के दिन पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया था।
- 1945 - आज ही के दिन जर्मन तानाशाह हिटलर की यहूदी विरोधी खुफिया सेवा के प्रमुख हेनरिख हिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आत्महत्या कर ली थी।
- 1915 - प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।
- 1848 - 23 मई को ही अमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएनथाल का जन्म हुआ था।
- 1805 - गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी।
- 1707 - आज ही के दिन सेंटोरिनी काल्डेरा में ज्वालामुखी विस्फोट शुरू हुआ था।
- 1420 - आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।
23 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1949 - ऐलन गार्सिया - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति।
- 1931 - वसुंधरा कोमकली - भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।
- 1923 - अन्नाराम सुदामा - राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
- 1919 - महारानी गायत्री देवी - जयपुर राजघराने की राजमाता थी।
- 1918 - पी. सी. वैद्य - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञों में से एक थे।
- 1896 - कमलाबाई होसपेट - महाराष्ट्र की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता थीं।
23 मई को हुए निधन
- 2011 - आज ही के दिन लेखक और अनुवादक चन्द्रबली सिंह का निधन हुआ था।
- 2010 - 23 मई के दिन ही तेलुगु चलचित्र गीतकार वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति का निधन हुआ था।
- 2010 - आज ही के दिन नक्सली आंदोलन के जनक भारतीय कानू सान्याल का निधन हुआ था।
- 1930 - 23 मई के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार और पुरातत्त्ववेत्ता राखालदास बंद्योपाध्याय का निधन हुआ था।
- 1895 - आज ही के दिन सितार-ए-भहद शिवप्रसाद का निधन हुआ था।
23 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- अंतर्राष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस
- विश्व कछुआ दिवस
Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.