Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

23 दिसंबर का इतिहास (23 December Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 41 entries

Share

देश और दुनिया में 23 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और...

23 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1968 में आज ही के दिन मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण हुआ था। 2000 में 23 दिसंबर के दिन ही न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता था।

23 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008- सॉफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।
    • विख्यात कथाकार गोविन्द मिश्र को उनके उपन्यास कोहरे के क़ैद रंग के लिए हिन्दी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2008 से नवाज़ा गया।
  • 2007 - पाकिस्तान में लगे आपातकाल को वहाँ की अदालत ने सही ठहराया।
  • 2005 - वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने पौलैंड के राष्ट्रपति का पद भार ग्रहण किया।
  • 2003 - इस्रायल ने गाजा पट्टी पर हमला किया।
  • 2002 - इस्रायली सेना के हटने तक फ़िलिस्तीन का चुनाव स्थगित।
  • 2000 - न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता।
    • पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया।
  • 1995 - हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 360 लोगों की मौत।
  • 1969 - चांद पर से लाए गए पत्थरों को राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया।
  • 1976 - सर शिवसागर रामगुलाम द्वारा मॉरिशस में मिली जुली सरकार का गठन।
  • 1968 - मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण।
  • 1954 - 23 दिसंबर के दिन ही बॉस्टन में दो जीवित लोगों के बीच पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण हुआ था।
  • 1926 - आर्य समाज प्रचारक एवं विद्वान् स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।
  • 1922 - बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
  • 1921 - विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
  • 1914 - प्रथम विश्व युद्ध: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
  • 1912 - नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के वास्ते वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।
  • 1902 - चौधरी चरण सिंह, भारत के सातवें प्रधानमन्त्री।
  • 1901 - शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया।
  • 1894 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।
  • 1672 - खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
  • 1465 - विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय तेलीकोटा की लडाई में अहमदनगर, बीदर, बीजापुर और गोलकुंडा की संयुक्त मुस्लिम सेना से पराजित हुए।

23 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1959 - शिव कुमार सुब्रमण्यम - दिग्गज भारतीय अभिनेता और पुरस्कार विजेता लेखक थे।
  • 1954 - आज ही के दिन अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी एवं भूतपूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष एकल विजेता ब्रायन टीचर का जन्म हुआ था।
  • 1942 - अरुण बाली - प्रसिद्ध टेलीविजन और फिल्म अभिनेता थे।
  • 1923 - अवतार सिंह रिखी - लोक सभा के भूतपूर्व महासचिव थे।
  • 1922 - 23 दिसंबर के दिन ही फ्रेंच एथलीट और संगीतकार मिचेलाइन ऑस्टेर्मायर का जन्म हुआ था।
  • 1902 - चौधरी चरण सिंह - भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।
  • 1899 - रामवृक्ष बेनीपुरी - भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक।
  • 1889 - मेहरचंद महाजन - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1888 - सत्येन्द्र चंद्र मित्रा - कुशल राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • 1865 - स्वामी सारदानन्द - रामकृष्ण परमहंस के शिष्यों में से एक थे।
  • 1845 - रास बिहारी घोष - भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता थे।

23 दिसंबर को हुए निधन

  • 2010 - के. करुणाकरन - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 2007 - आज ही के दिन कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन हुआ था।
  • 2000 - नूरजहाँ - प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
  • 2004 - पामुलापति वेंकट नरसिंह राव - भारत के दसवें प्रधानमंत्री
  • 1926 - स्वामी श्रद्धानन्द - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक।
  • 1941 - अर्जुन लाल सेठी - भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।

23 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • किसान दिवस (चरण सिंह का जन्म दिवस)

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.