Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

23 अप्रैल का इतिहास (23 April Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 36 entries

Share

देश और दुनिया में 23 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और...

23 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1990 में आज ही के दिन नामीबिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 160वां सदस्य बना था। 2007 में आज ही के दिन रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन हुआ था। 2013 में 23 अप्रैल के दिन ही वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक मात्र 30 गेंदों में जड़ा था।

23 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2013 - आज ही के दिन वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक मात्र 30 गेंदों में लगाया था।
  • 2008 -
    • क्षेत्रीय अनुसंधान और विश्लेषण केन्द्र, लखनऊ को केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता दी। इंडियन फरमर्स फर्टिलाइजर (इफ्को) और मिस्र की सेन्ट्रल एग्रीकल्चर व कोआपरेटिव यूनियन (कांकू) ने सहकारिता के क्षेत्र में नई परियोजनाओं के लिए एक समझौता किया।
    • अमेरिकी कांग्रेस ने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सूकी को शीर्ष नागरिक सम्मान अमेरिकी कांग्रेस स्वर्णपदक से सम्मानित करने की घोषणा की।
  • 2007 - 23 अप्रैल के दिन ही रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन हुआ था।
  • 2003 - कुर्द और अरब विवादों को निपटाने के लिए आयोग गठित करने का निर्णय।
  • 2002 - पेइचिंग में भारत तथा चीन के बीच सीमापार आतंकवाद पर वार्ता।
  • 1999 - उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 50 वर्ष पूरे होने पर वांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
  • 1996 - आज ही के दिन चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव की हवाई हमले में मौत हो गई थी।
  • 1990 - 23 अप्रैल के दिन ही नामीबिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 160वां सदस्य बना था।
  • 1985 - आज ही के दिन कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोकाकोला ने 99 साल बाजार में रहने के बाद एक नए फार्मूले के साथ नया कोक मार्केट में लाया था।
  • 1984 - 23 अप्रैल के दिन ही वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया था।
  • 1981 - आज ही के दिन सोवियत यूनियन ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1935 - 23 अप्रैल के दिन ही यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया था।
  • 1908 - आज ही के दिन जर्मनी, डेनमार्क, ब्रिटेन, स्वीडन, हालैंड और फ्रांस के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर साइन किए गए थे।
  • 1891 - 23 अप्रैल के दिन ही रूस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निकाला गया था।
  • 1774 - आज ही के दिन ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराकर रोहिलाखंड पर कब्जा किया था।

23 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • 1954 - राजेन्द्र आर्लेकर - हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल हैं।
  • 1935 - कक्कानादन - भारतीय लेखक, उपन्यासकार व कथाकार थे।
  • 1927 - आज ही के दिन सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला अन्नपूर्णा देवी का जन्म हुआ था।
  • 1915 - जगन्नाथ कौशल - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनेता थे।
  • 1913 - धनंजय कीर - बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जीवनी लिखने वाले साहित्यकार थे।
  • 1889 - 23 अप्रैल के दिन ही हिंदी प्रसिद्ध साहित्यकार जी.पी. श्रीवास्तव का जन्म हुआ था।
  • 1893 - ज्ञानेन्द्रनाथ मुखर्जी - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक थे।
  • 1873 - विट्ठल रामजी शिंदे - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध और बड़े समाज सुधारकों में से एक थे।
  • 1858 - आज ही के दिन प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का जन्म हुआ था।
  • 1751 - 23 अप्रैल के दिन ही ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट एलियट मिंटो का जन्म हुआ था।

23 अप्रैल को हुए निधन

  • 2020 - उषा गांगुली - प्रसिद्ध भारतीय रंगमंच की अभिनेत्री और निर्देशक थीं।
  • 2013 - शमशाद बेगम - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
  • 1992 - आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक भारत रत्न से सम्मानित सत्यजीत राय का निधन हुआ था।
  • 1973 - 23 अप्रैल के दिन ही हिंदी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक धीरेन्द्र वर्मा का निधन हुआ था।
  • 1968 - आज ही के दिन मशहूर गजल गायक बड़े गुलाम अली खान का निधन हुआ था।
  • 1926 - 23 अप्रैल के दिन ही चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधवराव सप्रे का निधन हुआ था।
  • 1857 - बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सिपाही।
  • 1616 - आज ही के दिन अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर निधन हुआ था।

23 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.