Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

22 फरवरी का इतिहास (22 February Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 5 min read 59 entries

Share

देश और दुनिया में 22 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

22 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1907 में आज ही के दिन लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन हुआ था। 1999 में 22 फरवरी के दिन ही भारत के मशूहर अर्थशास्त्री जगदीश भगवती की नियुक्ति कोलंबिया में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केन्द्र के प्रमुख पद पर हुई थी।

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2011 - न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।
  • 2008 -
    • समकालीन भारतीय काला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा।
    • ब्रिटेन व फ़्राँस ने ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबन्ध के लिए संशोधित प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया।
  • 2007 - ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई I
  • 2006 - जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।
  • 2005 -
    • ईरान में आये ज़बर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए।
    • दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 मरे तथा 1000 घायल हुए।
  • 1999 में आज ही के दिन भारत के मशूहर अर्थशास्त्री जगदीश भगवती की नियुक्ति कोलंबिया में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केन्द्र के प्रमुख पद पर हुई थी।
  • 1998 में 22 फरवरी के दिन ही जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन हुआ था।
  • 1996 -
    • जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।
    • स्पेस शटल डिस्कवरी 75 का कक्षा में प्रक्षेपण।
  • 1995 - उत्तरी आयरलैंड की समस्या की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।
  • 1992 में आज ही के दिन खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिए गए थे।
  • 1990 - मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।
  • 1989 - अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।
  • 1980 - अफ़ग़ानिस्तान ने मार्शल लॉ की घोषणा की।
  • 1979 में 22 फरवरी के दिन ही कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की थी।
  • 1975 - इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।
  • 1974 में आज ही के दिन बांग्लादेश को पाकिस्तान ने मान्यता दी थी।
  • 1966 - उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।
  • 1964 - घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।
  • 1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।
  • 1935 में 22 फरवरी के दिन ही व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया था।
  • 1907 में आज ही के दिन लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन हुआ था।
  • 1848 में 22 फरवरी के दिन ही लुई फिलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ था।
  • 1845 में आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को खरीदा था।
  • 1821 में 22 फरवरी के दिन ही स्‍पेन ने अमेरिका को फ्लोरिडा राज्‍य को 50 लाख डॉलर में बेचा था।
  • 1784 में आज ही के दिन चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना हुआ था।
  • 1775 - यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
  • 1746 - फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1724 - स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
  • 1495 - फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।

22 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1949 - लालदुहोमा - भारतीय राज्य मिज़ोरम के मुख्यमंत्री हैं।
  • 1922 में आज ही के दिन भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर एस. एच. रज़ा का जन्म हुआ था।
  • 1920 में 22 फरवरी के दिन भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का जन्म हुआ था।
  • 1914 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देवकान्त बरुआ का जन्म हुआ था।
  • 1913 - एम. हमीदुल्ला बेग - भारत के भूतपूर्व 15वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1908 - कमला चौधरी - महिला समाज-सुधारकों और लेखिकाओं में से एक थीं।
  • 1906 - 22 फरवरी के दिन हिंदी के प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी का जन्म हुआ था।
    • आज ही दिन भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ हुमायूं कबीर का जन्म हुआ था।
  • 1892 - इंदुलाल याज्ञिक - गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और 'ऑल इंडिया किसान सभा' के नेता।
  • 1889 में 22 फरवरी के दिन ही भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म।
  • 1885 में आज ही के दिन भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का जन्म हुआ था।
  • 1878 - मुकुन्द दास - भारतीय बांग्ला भाषा के कवि, गीतकार, संगीतकार और देशभक्त थे।
  • 1856 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का जन्म हुआ था।
  • 1788 में 22 फरवरी के दिन ही जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म हुआ था।
  • 1732 में आज ही के दिन अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म हुआ था।

22 फ़रवरी को हुए निधन

  • 2023 -कनक रेले- प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नर्तक, कोरियोग्राफर और शिक्षाविद थीं।
  • 1993 - भगवत दयाल शर्मा - हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1982 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का निधन हुआ था।
  • 1978 - एच. वी. आर. आयंगर - भारतीय रिज़र्व बैंक के छठे गवर्नर थे।
  • 1958 में 22 फरवरी के दिन ही शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का निधन हुआ था।
  • 1956 - बिजन कुमार मुखरीजा - भारत के भूतपूर्व चौथे मुख्य न्यायाधीश रहे थे।
  • 1944 में आज ही के दिन महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी का निधन हुआ था।
  • 1847 - नरसिम्हा रेड्डी - भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे।
  •  1556 - मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूँ I

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.