आज का इतिहास · Today in History
21 सितंबर का इतिहास (22 September Ka Itihas)
21 सितंबर का इतिहास: 21 सितंबर को भारत और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई हैं। इस दिन स्वतंत्रता संग्राम, राजनीति, विज्ञान, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी अनेक घटनाएं दर्ज हैं। यहां हम 21 सितं...
21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1784 - अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।
- 1790- पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।
- 1815 - किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।
- 1857 - बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
- 1885 - नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।
- 1905 - 'अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस' कंपनी गठित हुई।
- 1928 -‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत।
- 1938 - चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।
- 1942 - नाज़ियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।
- 1942 - बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।
- 1964 - माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1966 - मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।
- 1999 - मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु।
- 2013 - नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।
- 1979 - मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ।
- 1984 - ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
- 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी।
- 1991 - अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
- 2000 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए 'लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी' की स्थापना।
- 2001 - अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
- 2003 - संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।
- 2004 - अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।
- 2005 - जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
- 2007 - तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।
- 2008 - रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।
- 2009 - भाजपा आला कमान ने महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
21 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1991 - दीपिका पल्लीकल - भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं।
- 1977 - करीना कपूर - बॉलीवुड अभिनेत्री।
- 1968 - महेन्द्र मुंजापारा - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
- 1954 - शिंजो अबे- दिसंबर 2012 में जापान के प्रधानमंत्री।
- 1939 - स्वामी अग्निवेश - भारत के सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व आर्य समाजी थे।
- 1929 - जीतेंद्र अभिषेकी - भारतीय शास्त्रीय संगीत के विद्वान थे।
- 1926 - नूरजहाँ - प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
- 1914 - भोला पासवान शास्त्री - भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के आठवें मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।
- 1905 - उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर - भारतीय स्वतन्त्रता के सेनानी थे, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री रहे।
- 1895 - अन्नपूर्णानन्द - हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।
- अज़रा - हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं।
21 सितंबर को हुए निधन
- 2022 - राजू श्रीवास्तव - भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार व अभिनेता थे।
- 2021 - रामानुज प्रसाद सिंह - आकाशवाणी के प्रसिद्ध समाचार वक्ता थे।
- 1985 - अमरनाथ विद्यालंकार - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।
- 1743 - सवाई जयसिंह - आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।
21 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस
- विश्व अल्जाइमर दिवस
- विश्व आभार दिवस
Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.