Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

21 मई का इतिहास (21 May Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 28 entries

Share

देश और दुनिया में 21 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटर...

21 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2003 में आज ही के दिन विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तंबाकू के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी थी। 1996 में 21 मई के दिन ही विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फिल्म बनाने की घोषणा की थी।

21 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2010 - उड़ीसा तट पर बंगाल की खाड़ी में भारतीय सेना के जंगी जहाज़ रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उर्ध्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
    • दार्जिलिंग में 'अखिल भारतीय गोरखा लीग' के अध्यक्ष मदन तमांग [56] की हत्या कर दी गई।
  • 2008 -
    • भारतीय स्टेट बैंक ने कृषि क़र्ज पर रोक लगाने सम्बन्धी अपने सर्कुलर को तत्काल प्रभाव से वापस किया। रिजर्ब बैंक ने सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के एचडीएफसी बैंक में विलय प्रस्वाव को मंज़ूरी दी। संयुक्त राष्ट्र संघ की योजना के तहत 15 देशों की वायुसेनाओं के 90 अधिकारियों का एक साझा टेबल अभ्यास हैदराबाद में प्रारम्भ।
    • नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी विलिस ई लैंक का निधन। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के पुत्र दातुक मोखजानी महातिर ने सत्तारुढ़ दल यूएमएनओ से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2006 - 21 मई के दिन ही श्रीनगर में कांग्रेस की रैली पर हमला हुआ था।
  • 2003 - आज ही के दिन विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तंबाकू के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी थी।
  • 2002 - 21 मई के दिन ही बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एचएम इरशाद को 6 माह कारावास की सजा दी गई थी।
  • 1998 - आज ही के दिन 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र आया था।
  • 1996 - 21 मई के दिन ही पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फिल्म बनाने की घोषणा की थी।
  • 1994 - दक्षिणी यमन द्वारा उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा।
  • 1981 - आज ही के दिन पियरे मोरो फ्रांस के प्रधानमंत्री की नियुक्त हुई थीं।
  • 1970 - 21 मई के दिन ही USSR ने न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1908 - आज ही के दिन पहली हॉरर फिल्म शिकागो में मनाया गया था।
  • 1881 - 21 मई के दिन ही यूएस नेशन लॉन टेनिस एसोसिएशन की स्थापना हुई थी।
  • 1840 - आज ही के दिन न्यूजीलैंड ब्रिटिश कॉलनी का हिस्सा बना था।

21 मई को जन्मे व्यक्ति 

  • 1960 - आज ही के दिन भारतीय अभिनेता मोहनलाल विश्वनाथ नायर का जन्म हुआ था।
  • 1940 - नरेश भारतीय - भारतीय मूल के हिंदी लेखक हैं जो ब्रिटेन से हैं।
  • 1931 - शरद जोशी - भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार।
  • 1930 - मैल्कम फ्रेजर - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री।
  • 1922 - 21 मई के दिन ही अमेरिकी न्यायाधीश जेम्स लोपेज वाटसन का जन्म हुआ था।
  • 1857 - सर सुंदर लाल - प्रसिद्ध विधिवेत्ता और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।

21 मई को हुए निधन

  • 2021 - सुन्दरलाल बहुगुणा - प्रसिद्ध पर्यावरणविद और 'चिपको आन्दोलन' के प्रमुख नेता थे।
  • 1960 - गामा पहलवान - विश्व के एक मात्र ऐसे पहलवान थे, जिन्होंने अपने जीवन में कोई कुश्ती नहीं हारी।
  • 1991 - राजीव गाँधी - भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी के पुत्र, भारत की कांग्रेस (इ) पार्टी के अग्रणी महासचिव (1981 से) थे, और माँ की हत्या के बाद भारत के प्रधानमंत्री (1984-1989) बने।
  • 1979 - जानकी देवी बजाज - गाँधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक थीं।

21 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • आतंकवाद विरोध/बलिदान दिवस (राजीव गांधी की पुण्य तिथि)
  • अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.