Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

21 दिसंबर का इतिहास (21 December Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 47 entries

Share

देश और दुनिया में 21 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इं...

21 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1898 में आज ही के दिन रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की थी। 1923 में 21 दिसंबर के दिन ही ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना था।

21 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012 - साउथ कोरिया के सिंगर साई का गाना ‘गंगनम स्टाइल’ यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।
    • “गंगनम स्टाइल” यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।
  • 2009 - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी की वित्त समिति एवं अधिशाषी मंडल (बीओजी) की प्रथम बैठक आयोजित हुई।
  • 2008- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिका पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।
  • 2007 - सोशल एक्टिविस्ट, कवि हरिवंश राय बच्चन की पत्नी और अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का निधन हुआ।
    • चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत व चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।
  • 2002 - ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।
  • 1998 - नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा।
  • 1991 - कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।
  • 1988 - स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
  • 1975 - मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।
  • 1974 - पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।
  • 1971 - कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव चुने गए। वॉल्डहाइम ने 1 जनवरी 1972 से काम शुरू किया। वॉल्डहाइम 1918 में 21 दिसंबर को ही पैदा हुए थे।
  • 1968 - फ्लोरिडा के केप केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो-8 को लॉन्च किया गया था। ये पहला मौका था जब कोई इंसान ग्रेविटेशनल फोर्स को चुनौती देकर धरती की कक्षा से बाहर गया था।
  • 1962 - अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
  • 1952 - सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
  • 1949 - पुर्तग़ाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
  • 1937 - स्नोवाइट एंड सेवन डॉर्फ नाम की कार्टून मूवी रिलीज हुई। दुनिया की इस पहली फुल लेंथ एनिमेटेड फीचर फिल्म ने वॉल्ट डिज्नी को दुनिया के सबसे इनोवेटिव और क्रिएटिव मूवी मेकर के रूप में स्थापित किया।
    • रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।
  • 1931 - अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।
  • 1923 - ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
  • 1921 - अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।
  • 1914 - अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।
  • 1910 - इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।
  • 1898 - रसायन शास्त्री पियरे और उनकी पत्नी मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की। इसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज के लिए भी होता है। दोनों को 1903 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1784 - जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।

21 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 2010 - गोपाल सिंह - राजस्थान विधानसभा के भूतपूर्व अध्यक्ष थे।
  • 1998 - तेजस्विन शंकर - भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी हैं।
  • 1974 - संजीव चतुर्वेदी - वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और 2015 में 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' प्राप्तकर्ता।
  • 1966 - राजीव बजाज - बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
  • 1959 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमचारी श्रीकांत का जन्म हुआ था।
  • 1938 - श्यामामणि देवी - ओडिसी शास्त्रीय संगीत की गायिका व संगीतकार हैं।
  • 1932 - यू. आर. अनंतमूर्ति, कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार।
    • अमीन सयानी - 'आवाज़ के जादूगर' और रेडियो के इतिहास में पहले जॉकी थे।
  • 1921 - प्रफुल्लचंद नटवरलाल भगवती - भारत के भूतपूर्व 17वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1918 - कुर्त वॉल्डहाइम - संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।
  • 1908 - एस. आर. कांथी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1903 - भालचंद्र दिगंबर गरवारे - प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी थे। वे गरवारे समूह के संस्थापक थे।
  • 1891 - ठाकुर प्यारेलाल सिंह - छत्तीसगढ़ में 'श्रमिक आन्दोलन' के सूत्रधार तथा 'सहकारिता आन्दोलन' के प्रणेता।
  • 1881 - सुन्दरलाल शर्मा - बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।
  • 1550 - मान सिंह - बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार थे।

21 दिसंबर को हुए निधन

  • 2020 - मोतीलाल वोरा - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे।
  • 2011 - पी के अयंगर - देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट।
  • 2007 - तेजी बच्चन - भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।
  • 1968 में 21 दिसंबर के दिन ही भारत की आज़ादी के लिए संघर्षरत क्रांतिकारियों में से एक सोहन सिंह भकना का निधन हुआ था।
  • 1938 - महावीर प्रसाद द्विवेदी, हिन्दी गद्य साहित्य के महान् साहित्यकार, पत्रकार एवं युगविधायक
  • 1920 - गेंदालाल दीक्षित - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.