Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

2 जनवरी का इतिहास (2 January Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 54 entries

Share

देश और दुनिया में 2 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इं...

2 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1954 में आज ही के दिन भारत रत्‍न पुरस्कार शुरू किया गया था। 1954 में 2 जनवरी को ही पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना की गई थी। 1991 में आज ही के दिन तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया था।

2 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2020 - भारत सरकार ने चंद्रयान-3 अभियान को मंजूरी दी।
    • भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने अपने कार्यकाल के पहले दिन की शुरुआत दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ की।
    • दृष्टिबाधित लोगों को नोटों की पहचान करने में मदद हेतु आरबीआई ने मनी मोबाइल ऐप लांच किया, जो दृष्टिबाधित लोगों को नोटों की पहचान करने में मदद करता है।
    • चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के लिए ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत की।
    • पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त की जारी।
    • भारतीय रेलवे ने एक एकीकृत हेल्पलाइन नंबर 139 की घोषणा की।
    • पाकिस्तान ने एक द्विपक्षीय समझौते के तहत अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची को भारत के साथ साझा किया। उसने पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को यह सूची दी। ऐसी ही एक सूची भारत ने भी पाकिस्तान को दी।
  • 2016 - सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फाँसी दी गई।
  • 2010 - सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एम.वी. प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।
    • उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण पाँच ट्रेनों की दुर्घटना में 10 यात्रियों की मृत्यु हो गई और 40 घायल हो गए।
    • इटावा के पास सराय भोपत स्टेशन पर दिल्ली की ओर आ रही लिच्छवी एक्सप्रेस ने मगध एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी।
    • कानपुर के पनकी से दो किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली से जा रही प्रयागराज उसी ट्रैक पर खड़ी गोरखधाम एक्सप्रेस से टकरा गई।
    • सरयू एक्सप्रेस एक ट्रॉली से टकरा गई।
  • 2009 - रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया ने बाज़ार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया।
    • भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
  • 2008 - बलिया लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर विजयी रहे।
    • सैन फ़्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष, 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईं। चिली का दक्षिणी लाइमा ज्वालामुखी फटा।
  • 2002 - अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित, काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ, पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।
  • 2001 - बांग्लादेश में 'फ़लवा' अवैध घोषित।
  • 1993 - श्रीलंका गृह युद्ध - श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में 35 से 100 नागरिकों की हत्या की।
  • 1991 - तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।
  • 1989 - रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
  • 1975 - बिहार के समस्तीपुर में जिले में एक बम विस्फोट में रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा घायल।
  • 1973 - जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।
  • 1954 - पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी, 1954 में की गयी।
    • भारत रत्‍न पुरस्कार 2 जनवरी, 1954 को प्रारम्भ किया गया।
  • 1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1941 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले से ब्रिटेन के कार्डिफ शहर स्थित लेनडॉफ कैथेड्रल को भारी नुकसान।
  • 1899 - रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।
  • 1839 - आज ही के दिन फ्रांसिसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की थी।
  • 1757 - राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (कोलकाता) को वापस छीना।

2 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1970 - मेजर विवेक गुप्ता - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारत के जांबाज सैनिक थे।
  • 1970 - बुला चौधरी - प्रसिद्ध तैराक।
  • 1965 - लाखा सिंह - भारत के प्रसिद्ध मुक्केबाज़ थे।
  • 1953 - अश्विनी कुमार चौबे - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
  • 1940 - एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन- भारतीय अमरीकी गणितज्ञ।
  • 1937 - चन्द्रशेखर कम्बार - कन्नड़ भाषा के कवि, नाटककार एवं लोक साहित्यकार हैं।
  • 1906 - डी. एन. खुरोदे - प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिनका भारत के दुग्ध उद्योग में योगदान।
  • 1905 - जैनेन्द्र कुमार- हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।
  • 1899 - सुकुमार सेन - भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
  • 1878 - मन्नत्तु पद्मनाभन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।

2 जनवरी को हुए निधन

  • 2021 - बूटा सिंह - कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता तथा भूतपूर्व गृहमंत्री थे।
  • 2019 - रमाकांत आचरेकर - भारतीय क्रिकेट कोच थे।
  • 2018 - अनवर जलालपुरी - 'यश भारती' से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर थे।
  • 2015 - वसंत गोवारिकर - पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।
  • 2014 - अन्नाराम सुदामा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार
  • 2011- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
  • 2010 - राजेन्द्र शाह- गुजराती साहित्यकार
  • 1989 - सफ़दर हाशमी - प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।
  • 1987 - हरे कृष्ण मेहताब - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।
  • 1977 - अजित प्रसाद जैन - स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कार्यकर्ता थे।
  • 1950 - डॉ. राधाबाई - प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारका।
  • 1950 - मौलाना मज़हरुल हक़ - स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • 1944 - विट्ठल रामजी शिंदे - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध और बड़े समाज सुधारकों में से एक थे।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.