Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

17 मई का इतिहास (17 May Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 25 entries

Share

देश और दुनिया में 17 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटर...

17 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी दिन भारत के मुक्केबाजों ने साल 2010 में कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सभी 6 स्वर्ण पदक जीत लिए थे। आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। 

2007 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ था। 2008 में 17 मई को तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया था। 2002 में आज ही के दिन पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद हुआ था।

17 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2014 - आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का निधन हुआ था।
  • 2010 -
    • भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए। बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य विजेता विजेंद्र सिंह के अलावा दिनेश कुमार, परमजीत समोटा, अमनदीप, सुरंजॉय व जय भगवान ने अपने-अपने वर्ग का फाइनल जीता। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला, जबकि मेज़बान भारत ने सर्वाधिक 36 अंक लेकर टीम चैंपियनशिप भी जीती। गत विजेता इंग्लैंड 34 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
    • देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने अगले महीने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की।
    • पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस एमएम कुमार व जस्टिस जतिंदर चौहान की खंडपीठ ने जोगिंदर कौर की याचिका पर पीजीआई चंडीगढ़ को विकलांगता संबंधी अधिनियमों की अनदेखी का दोषी ठहराते हुए कहा- 'नौकरी पर रहते विकलांगता को आधार बनाकर किसी कर्मचारी को मिलने वाले सेवा लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। ऐसी परिस्थितियों में उसे समान लाभ वाले पद पर रखा जा सकता है।'
    • भारतीय सेना ने उड़ीसा के व्हीलर्स द्वीप स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज [ITR] से परमाणु हमला करने में सक्षम 'अग्नि-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। यह मिसाइल दो हज़ार किलोमीटर तक मार कर सकती है। गए हैं। 'अग्नि-2' का विकास रक्षा विकास और अनुसंधान संगठन [DRDO] की प्रयोगशालाओं और भारत डायनेमिक्स, हैदराबाद के साथ किया गया है।
  • 2008 -
    • बिहार के परिवहन मंत्री रामानन्द प्रताप सिंह न नीतीश मंत्रीमण्डल से इस्तीफ़ा दिया।
    • तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
  • 2007 - आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ था।
  • 2002 - 17 मई को ही पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद हुआ था।
  • 2000 - रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
  • 1987 - भारत के महानतम बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।
  • 1975 - 17 मई को जापानी की जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनीं थीं।
  • 1769 - आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे।

17 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1953 - प्रीति गांगुली - हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री थीं।
  • 1951 - पंकज उधास - प्रसिद्ध भारतीय ग़ज़ल और पार्श्वगायक थे जो हिंदी सिनेमा और भारतीय पॉप में अपने काम के लिए जाने जाते थे।
  • 1918 - रूसी मोदी - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य।
  • 1897 - धीरेन्द्र वर्मा - हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
  • 1749 - एडवर्ड जेनर - प्रसिद्ध कार्यचिकित्सक तथा 'चेचक' के टीके के आविष्कारक।

17 मई को हुए निधन

  • 2021 - के. के. अग्रवाल - भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ थे।
  • 2014 - सी. पी. कृष्णन नायर - भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक।
  • 1972 - रघुनाथ कृष्ण फड़के - पद्म श्री से सम्मानित भारतीय मूर्तिकार थे।

17 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व दूरसंचार दिवस
  • विश्व उच्चरक्तचाप दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.