Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

17 जून का इतिहास (17 June Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 32 entries

Share

देश और दुनिया में 17 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...

17 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ अमेरिका को फ्रांस की तरफ से तोहफे में मिला था और यह 17 जून के ही दिन अमेरिका को सौंपा गया था। 4 जुलाई 1776 को अमेरिका की स्वतंत्रता की स्मृति में उपहार में दिए गए ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ का निर्माण फ्रांस और अमेरिका दोनों के संयुक्त प्रयासों से किया गया था।

1917 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज को अपना आवास बनाया था और 1938 में जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

17 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012- साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।
  • 2008 -
    • देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान 'तेज़स' का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
    • रूस ने 2012 तक अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट करने की दिशा में क़दम बढ़ाया। कनाडा सरकार ने तमिल वर्ल्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।
  • 2004 - 17 जून को ही मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले थे।
  • 2003 - फ़्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।
  • 2002 - आज ही के दिन कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला गया था।
  • 2001 - नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था।
  • 1999 - लेकेव जुमा द. अफ़्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त, कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना।
  • 1994 - उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
  • 1974 - 17 जून को ही ब्रिटेन की संसद में बम धमाके में 11 लोग घायल हो गए थे।
  • 1938 - 167 जून को ही जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1917 - आज ही के दिन महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज को अपना आवास बनाया था।
  • 1855 - 17 जून को ही स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पहुँचा था।
  • 1799 - आज ही के दिन नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया था।
  • 1756 - 17 जून को ही नवाब सिराजुद्दौला ने 50 हजार सैनिकों के साथ कलकत्ता पर आक्रमण किया था।

17 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1981 - अमृता राव - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।
  • 1973 - लिएंडर पेस - भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी
  • 1970 - निशिकांत कामत - हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक और अभिनेता थे।
  • 1945 - पी. डी. टी. आचार्य - भारत के भूतपूर्व लोक सभा महासचिव रहे हैं।
  • 1942 - भगत सिंह कोश्यारी - उत्तराखंड के राजनीतिज्ञ तथा वहाँ के दूसरे मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • 1903 - ज्योति प्रसाद अग्रवाल - असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता।
  • 1887 - कैलाश नाथ काटजू - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

17 जून को हुए निधन

  • 2015 - मदन मोहन पुंछी - भारत के भूतपूर्व 28वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1928 - गोपबंधु दास - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 1895 - गोपाल गणेश आगरकर - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 1862 - लॉर्ड कैनिंग - भारत के पहले वाइसराय और कुशल राजनीतिज्ञ
  • 1858 - रानी लक्ष्मीबाई - 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी।
  • 1674 - जीजाबाई - शाहजी भोंसले की पत्नी तथा छत्रपति शिवाजी की माता
  • 1631 - मुमताज़ महल - आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट 'ख़ुर्रम' (शाहजहाँ) से हुआ।

17 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • सूखा व मरूस्थलीकरण नियंत्रण दिवस
  • पिता दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.