आज का इतिहास · Today in History
16 सितंबर का इतिहास (16 September Ka Itihas)
16 सितंबर का इतिहास: 16 सितंबर को भारत और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई हैं। इस दिन स्वतंत्रता संग्राम, राजनीति, विज्ञान, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी अनेक घटनाएं दर्ज हैं। यहां हम 16 सितं...
16 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1810 - निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आज़ादी के लिए संघर्ष शुरु किया।
- 1821 - मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
- 1908 - 'जनरल मोटर्स निगम' की स्थापना की गई।
- 1947 - टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
- 1975 - केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
- 1975 - पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1978 - जनरल जिया उल हक़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 2003 - भूटान ने भारतीय हितों के ख़िलाफ़ अपनी ज़मीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया।
- 2007 - पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त ने परवेज मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति पद पर दुबारा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव से जुड़े क़ानूनों में संशोधन किया।
- 2007 - वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत।
- 2008 - भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2009 - दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।
- 2013 - वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।
- 2014 - इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।
16 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1981 - गीता रानी - भारत की महिला भारोत्तोलक हैं।
- 1880 - अलफ्रेड नॉयस- ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार।
- 1882 - बलवंत सिंह- स्वतंत्रता सेनानी।
- 1916 - एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी- प्रसिद्ध भारतीय गायिका और अभिनेत्री।
- 1920 - आर्ट सैनसम- अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट।
- 1931 - आर. रामचंद्र राव- क्रिकेट अंपायर।
- 1977 - सुशील आनंद- भारतीय अभिनेता।
- 1975 - पुष्कर सिंह धामी - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं।
- 1968 - प्रसून जोशी - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।
- 1942 - रामलक्ष्मण - हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
- 1901 - एम. एन. कौल - तीसरी लोकसभा में लोकसभा महासचिव थे।
- 1893 - श्यामलाल गुप्त 'पार्षद'- झण्डा गीत 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा' के रचयिता।
16 सितंबर को हुए निधन
- 2020 - कपिला वात्स्यायन - भारतीय कला की प्रमुख विद्वान् थीं।
- 2020 - पी. आर. कृष्ण कुमार - प्रसिद्ध भारतीय आयुर्वेदाचार्य थे।
- 2017 - अर्जन सिंह - भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल थे।
- 1977 - केसरबाई केरकर - पद्म भूषण से सम्मानित भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका थीं।
- 1965 - ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
- 1944 - ज्वालाप्रसाद - प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर तथा वर्ष 1936 में 'काशी हिन्दू विश्वविद्यालय' के प्रत्युकुलपति।
- 1932 - रोनाल्ड रॉस - ब्रिटिश चिकित्सक तथा 'नोबेल पुरस्कार' विजेता थे।
- 1681 - जहाँआरा - मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और 'मुमताज़ महल' की सबसे बड़ी पुत्री थी।
16 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- ओज़ोन परत रक्षण दिवस
- राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)
- कार्मिक शिक्षा दिवस
Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.