Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

15 नवंबर का इतिहास (15 November Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 41 entries

Share

देश और दुनिया में 15 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...

15 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1937 में आज ही के दिन हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, नाटककार, निबंधकार तथा कुशल समालोचक - रमेश चंद्र शाह का जन्म हुआ था I

15 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1830 - समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।

  • 1920 - जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई।

  • 1936 - नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

  • 1947 - विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।

  • 1949 - महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोड से और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी दी गई।

  • 1955 - पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

  • 1961 - संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।

  • 1988 - पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फ़िलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।

  • 1989 - पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।

  • 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।

  • 2000 - फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित।

  • झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।

  • 2001 - अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने सम्बन्धी दस्तावेज मिले।

  • 2003 - तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।

  • 2004 - आस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनी। अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

  • 2007 - चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया। एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।

  • 2008 - भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया। योगेन्द्र मकबाल ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई।

  • 2012 - शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।

15 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1986 - ज्योति प्रकाश निराला - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक थे।

  • 1986 - सानिया मिर्ज़ा - प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी।

  • 1979 - सुमराइ टेटे - भारत की महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम की सदस्य रही हैं।

  • 1964 - पंकज चौधरी - भारत की 16वीं लोकसभा में सांसद हैं।

  • 1950 - अश्विनी कुमार (पुलिस अधिकारी) - केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक थे।

  • 1937 - रमेश चंद्र शाह - हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, नाटककार, निबंधकार तथा कुशल समालोचक हैं।

  • 1922 - टी. एस. मिश्रा - भारतीय राज्य असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।

  • 1902 - एस. वी. कृष्णमूर्ति राव - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

  • 1875 - बिरसा मुण्डा, भारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक आदिवासी नेता।

  • 1866 - कार्नेलिया सोराबजी - भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर थीं।

15 नवंबर को हुए निधन

  • 2021 - बाबासाहेब पुरंदरे - मराठी साहित्यकार, नाटककार तथा इतिहास लेखक थे।

  • 2020 - सौमित्र चटर्जी - प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेता थे।

  • 2013 - कृपालु महाराज - मथुरा के प्रसिद्ध संत, जिन्होंने विख्यात 'प्रेम मंदिर' का निर्माण करवाया था।

  • 1961 - बंकिम मुखर्जी - भारत में विधायक निर्वाचित होने वाले पहले कम्युनिस्ट नेता थे।

  • 1937 - जयशंकर प्रसाद - हिन्दी साहित्यकार

  • 1938 - महात्मा हंसराज - पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद।

  • 1982 - विनोबा भावे, सामाजिक कार्यकर्ता।

  • 1996 - आरसी प्रसाद सिंह - भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।

  • 1981 - कमलाबाई होसपेट - महाराष्ट्र की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता थीं।

  • 2017 - कुंवर नारायण - हिन्दी के सम्मानित कवियों में गिने जाते थे।

15 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)

  • नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)

  • झारखण्ड राज्य गठन दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.